{"_id":"699764f341ce9e69890bc059","slug":"national-news-updates-20-feb-north-east-west-south-india-politics-crime-latest-national-hindi-news-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"News Updates: केरल में दो जगहों पर बम धमाके, एक शख्स घायल; कटक में पटाखा विस्फोट में मां-बेटी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News Updates: केरल में दो जगहों पर बम धमाके, एक शख्स घायल; कटक में पटाखा विस्फोट में मां-बेटी की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैदराबाद के नामपल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट को शुक्रवार को फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट में ‘12 आरडीएक्स बम’ लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:05 बजे विस्फोट करेंगे। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने पुलिस को अलर्ट किया और एहतियातन कोर्ट भवन खाली करा लिया। न्यायाधीशों, कर्मचारियों, वकीलों और वादियों को तुरंत बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत चलाया गया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीबीआई कोर्ट को धमकी मिली है। इससे पहले बुधवार को भी इसी तरह का ईमेल आया था, जो जांच में फर्जी निकला। उसी दिन तेलंगाना के करीमनगर और आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिला न्यायालयों को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर ईमेल के स्रोत का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि सभी ईमेल एक ही स्रोत से भेजे गए हैं।
ओडिशा: कटक के पास पटाखा विस्फोट में मां और बेटी की मौत
ओडिशा के कटक के पास पटाखों के विस्फोट में एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई और परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के महाजनपुर गांव में घटी। मृतकों की पहचान सुधांशुबाला नायक और उनकी बेटी स्थितप्रंग्या नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भारती नायक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और उसके बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीसरी घायल महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घर में पटाखे रखे हुए थे और विस्फोट के समय परिवार के सदस्य उन्हें बना रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के प्रभाव से घर के दो कमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
Trending Videos

असम: अमित शाह आज जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य असम में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 सीमावर्ती गांवों को कवर करेगा। इसका शुभारंभ कछार जिले के नाथनपुर से किया जाएगा। केंद्र प्रायोजित इस योजना पर वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना है।
इस कार्यक्रम के पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख के 662 गांव शामिल थे। पहले चरण में 3,431 करोड़ की लागत से 2,558 परियोजनाएं स्वीकृत की गईं और 8,500 से अधिक गतिविधियां आयोजित की गईं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि दूसरे चरण को 2 अप्रैल 2025 को मंजूरी दी गई। यह योजना सीमावर्ती लोगों को सशक्त बनाकर उन्हें देश की आंख और कान की तरह काम करने में मदद करेगी, जिससे सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी।
बंगाल सरकार ने नए फेरबदल में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
पश्चिम बंगाल सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक नए प्रशासनिक फेरबदल में गुरुवार को तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिसूचना के अनुसार, अलीपुरद्वार एसपी उमेश गणपत खंडबाहले को उत्तर बंगाल खुफिया ब्यूरो में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
राज्य की खुफिया शाखा के वरिष्ठ अधीक्षक आरिश बिलाल को बसीरहाट पुलिस जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे डॉ. हुसैन मेहदी रहमान की जगह लेंगे, जिन्हें जांगीपुर पुलिस जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। जांगीपुर पुलिस स्टेशन के वर्तमान एसपी अमित कुमार शॉ का तबादला अलीपुरद्वार के एसपी के रूप में कर दिया गया है।
यह फेरबदल राज्य पुलिस व्यवस्था में हाल ही में किए गए प्रशासनिक परिवर्तनों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। 15 फरवरी को एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इससे पहले, 30 और 31 जनवरी को सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों और तीन डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने में 109 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

मेघालय में सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्र की मौत, कई घायल
मेघालय के री-भोई जिले के बायर्निहाट के पास एक क्लिंकर से लदे ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिसमें एक स्कूली छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे 17वें माइल पर हुआ, जब माउंट जियन अकादमी की एक बस छात्रों को लेने के लिए इंतजार कर रही थी। उसी समय गुवाहाटी जा रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना के समय बस में करीब 20 छात्र सवार थे। पुलिस ने बताया कि सात बच्चों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से घायल बच्चों को बायर्निहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने बंगलूरू दौरे पर
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ गुरुवार को आधिकारिक दौरे पर बंगलूरू पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि शूफ अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता ने उनका स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। एक बयान के अनुसार नीदरलैंड के प्रधानमंत्री शुक्रवार को आरटी नगर स्थित फिलिप्स इनोवेशन कैंपस, इन्फैंट्री रोड पर स्थित बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (बीटीपी) कंट्रोल सेंटर और भारतीय विज्ञान संस्थान का दौरा करने वाले हैं। बयान में कहा गया है कि शहर से विशेष विमान से रवाना होने से पहले वह उद्योगपतियों के साथ दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे।

प्रख्यात पत्रकार व लेखक गोविंदम कुट्टी का 81 साल की उम्र में निधन
प्रख्यात पत्रकार और लेखक के गोविंदम कुट्टी का बुधवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने किसी बीमारी के बाद तिरुवनंतपुरम में निवास पर अंतिम सांस ली। पत्रकारिता जगत में केजीके के नाम से मशहूर कुट्टी का रिपोर्टर और संपादक के रूप में शानदार कॅरिअर रहा है। उनकी सबसे बड़ी पहचान 1977 में असम के जोरहाट में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के विमान हादसे की खबर ब्रेक करने से हुई थी।
बंगाल चुनाव से पहले भाजपा को झटका बिष्णु शर्मा तृणमूल में शामिल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कर्सियांग से भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा बृहस्पतिवार को टीएमसी में शामिल हो गए। कोलकाता स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने औपचारिक रूप से टीएमसी का दामन थामा। पहली बार विधायक बने शर्मा का स्वागत राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और उद्योग मंत्री शशि पांजा ने किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि वह सीएम ममता बनर्जी के विकास मॉडल के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, मुझे मेरे गोरखा भाइयों और बहनों ने चुना था, लेकिन मैं उनके लिए काम नहीं कर पा रहा था। भाजपा ने केवल वादे किए, जमीन पर कुछ नहीं किया।

फुटबॉल खेलते समय गिरे शिलांग के सांसद, मौत
मेघालय के शिलांग से सांसद और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ. रिकी एजे सिंगकों का फुटबॉल खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंगकों (54) बृहस्पतिवार शाम मावलाई मावियोंग के मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच खेल रहे थे। वह अचानक मैदान में गिर पड़े। उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां रात 8:42 बजे उनका निधन हो गया। सिंगकों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन बार के सांसद विन्सेंट पाला को 3.7 लाख मतों के भारी अंतर से हराया था।
बिरला के एआई वीडियो पर कांग्रेस के 8 नेताओं को नोटिस
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के एआई वीडियो जारी करने के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसमें सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत समेत आठ नेता शामिल हैं। इसके बाद विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई हो सकती है। नोटिस भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा की शिकायत पर जारी हुआ है। विभाग ने कहा, सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को लेकर कांग्रेस का व्यवहार बताता है कि सदन की अवमानना व विशेषाधिकार उल्लंघन किया गया है।
मेघालय के शिलांग से सांसद और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के नेता डॉ. रिकी एजे सिंगकों का फुटबॉल खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सिंगकों (54) बृहस्पतिवार शाम मावलाई मावियोंग के मैदान में मैत्री फुटबॉल मैच खेल रहे थे। वह अचानक मैदान में गिर पड़े। उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। वहां रात 8:42 बजे उनका निधन हो गया। सिंगकों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन बार के सांसद विन्सेंट पाला को 3.7 लाख मतों के भारी अंतर से हराया था।
बिरला के एआई वीडियो पर कांग्रेस के 8 नेताओं को नोटिस
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के एआई वीडियो जारी करने के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इसमें सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत समेत आठ नेता शामिल हैं। इसके बाद विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई हो सकती है। नोटिस भाजपा सांसद विष्णुदत्त शर्मा की शिकायत पर जारी हुआ है। विभाग ने कहा, सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को लेकर कांग्रेस का व्यवहार बताता है कि सदन की अवमानना व विशेषाधिकार उल्लंघन किया गया है।
बंगाल सरकार ने नए फेरबदल में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
पश्चिम बंगाल सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक नए प्रशासनिक फेरबदल में गुरुवार को तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिसूचना के अनुसार, अलीपुरद्वार एसपी उमेश गणपत खंडबाहले को उत्तर बंगाल खुफिया ब्यूरो में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
राज्य की खुफिया शाखा के वरिष्ठ अधीक्षक आरिश बिलाल को बसीरहाट पुलिस जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे डॉ. हुसैन मेहदी रहमान की जगह लेंगे, जिन्हें जांगीपुर पुलिस जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। जांगीपुर पुलिस स्टेशन के वर्तमान एसपी अमित कुमार शॉ का तबादला अलीपुरद्वार के एसपी के रूप में कर दिया गया है।
यह फेरबदल राज्य पुलिस व्यवस्था में हाल ही में किए गए प्रशासनिक परिवर्तनों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। 15 फरवरी को एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इससे पहले, 30 और 31 जनवरी को सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों और तीन डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने में 109 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक नए प्रशासनिक फेरबदल में गुरुवार को तीन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) सहित चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक अधिसूचना के अनुसार, अलीपुरद्वार एसपी उमेश गणपत खंडबाहले को उत्तर बंगाल खुफिया ब्यूरो में वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
राज्य की खुफिया शाखा के वरिष्ठ अधीक्षक आरिश बिलाल को बसीरहाट पुलिस जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे डॉ. हुसैन मेहदी रहमान की जगह लेंगे, जिन्हें जांगीपुर पुलिस जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। जांगीपुर पुलिस स्टेशन के वर्तमान एसपी अमित कुमार शॉ का तबादला अलीपुरद्वार के एसपी के रूप में कर दिया गया है।
यह फेरबदल राज्य पुलिस व्यवस्था में हाल ही में किए गए प्रशासनिक परिवर्तनों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। 15 फरवरी को एडीजी, आईजी और एसपी रैंक के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इससे पहले, 30 और 31 जनवरी को सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों और तीन डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने बताया कि पिछले महीने में 109 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
केरल में दो जगहों पर बम धमाके, पुलिस जांच में जुटी
केरल में शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों में एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई दो अलग-अलग बम घटनाओं में एक व्यक्ति घायल हो गया।
पहली घटना में सेंट्रल पोयिलूर के पास पनूर में सुबह करीब नौ बजे जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमित लाल घायल हो गया। यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक खुदाई मशीन निर्माण के लिए रेत खोद रही थी और घटना के समय लाल अपने वाहन के बगल में खड़े थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष बरामद किए गए हैं।
दूसरी घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने मनोलीकावु में एक मंदिर के प्रवेश द्वार के पास सड़क पर सुबह लगभग चार बजे बम फेंका। यह विस्फोट इलाके में तैनात एक पुलिस वाहन के पास हुआ, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि मंदिर उत्सव के दौरान सीपीआई (एम) और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी बहस के बाद यह घटना घटी।
अधिकारियों ने बताया कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दोनों धमाकों की जांच जारी है।