फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP reshuffles in charges of its wings Baijayant Panda gets charge of OBC Morcha and Satish Poonia ST Morcha

भाजपा ने मोर्चों के प्रभारी बदले: बैजयंत पांडा को ओबीसी और सतीश पूनिया को एसटी मोर्चे की कमान, देखें सूची

Thu, 10 Sep 2026 12:47 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:47 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में नियुक्ति के बाद अब अपने प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं लिस्ट में किन-किन का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
BJP reshuffles in charges of its wings Baijayant Panda gets charge of OBC Morcha and Satish Poonia ST Morcha
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग मोर्चों की कमान सौंपी है।

विज्ञापन


किस नेता को कौन सी मिली जिम्मेदारी?
जानकारी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का प्रभारी संजय भाटिया को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, बैजयंत पांडा को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्य को दी गई है, जबकि सतीश पूनिया अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रभारी होंगे। पार्टी ने गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


क्या काम करते हैं ये मोर्चे?
भाजपा के विभिन्न मोर्चे युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नए प्रभारियों की नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed