सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's doors open, will contest from a safe seat": CM Sarma's offer after Bhupen Bora's resignation

Assam: 'भाजपा के दरवाजे खुले, सुरक्षित सीट से लड़ाएंगे चुनाव'; भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद सीएम सरमा का ऑफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का खुला न्योता दिया और सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाने की बात कही। बोरा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया, जिसे असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

BJP's doors open, will contest from a safe seat": CM Sarma's offer after Bhupen Bora's resignation
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का खुला न्योता दे दिया।

Trending Videos

सुरक्षित सीट से चुनाव जिताने की कोशिश

सीएम सरमा ने कहा कि अगर भूपेन बोरा भाजपा में शामिल होते हैं, तो उन्हें सुरक्षित सीट से चुनाव जिताने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह मंगलवार शाम को बोरा के आवास पर जाकर उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। हालांकि, सरमा ने स्पष्ट किया कि अब तक बोरा या भाजपा के बीच किसी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेन बोरा का कांग्रेस पर क्या आरोप?

इससे पहले भूपेन बोरा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था और राज्य इकाई में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था। उनका इस्तीफा असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।


भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और पिछले वर्ष उनकी जगह गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह असम के दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

कांग्रेस में आखिरी हिंदू नेता

मुख्यमंत्री सरमा ने बोरा को लेकर कहा कि वह कांग्रेस में आखिरी हिंदू नेता थे जिनका कोई राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पर साधारण परिवारों से आने वाले नेताओं को महत्व न देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा आम परिवार से आने वाले लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देती है। सर्मा ने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, और अगर नहीं भी करना चाहते हैं, तो भी हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed