सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar Aiyar who praised Kerala CM Vijayan targeted Congress leaders Pawan Khera and Jairam Ramesh

Mani Shankar Aiyar: 'वो कठपुतली है, जयराम रमेश का तोता है', मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को घेरा; बढ़ा विवाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: लव गौर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए मणिशंकर अय्यर ने उनको कठपुतली करार दिया है। इसी के साथ कहा कि वो कोई प्रवक्ता नहीं हैं। पूरा सियासी विवाद केरल सीएम की तारीफ के बाद शुरू हुआ। मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि पिनरई विजयन फिर से केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Mani Shankar Aiyar who praised Kerala CM Vijayan targeted Congress leaders Pawan Khera and Jairam Ramesh
मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को लिया आड़े हाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करने और फिर से सीएम बनने का दावा करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विजयन की मौजूदगी उन्होंने कहा कि पिनरई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके इस बयान की आलोचना की।
Trending Videos


अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आई। जिस पर अब मणिशंकर अय्यर ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अय्यर ने पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनको कठपुतली करार दिया, साथ ही कहा कि वो पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने दो टूक पवन खेड़ा को एक 'कठपुतली' बताया, जो पार्टी महासचिव जयराम रमेश के कहे अनुसार ही काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ये तो बस एक कठपुतली है', पवन खेड़ा पर पलटवार
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा प्रवक्ता नहीं बल्कि एक तोता है। राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा से बेहतर उम्मीदवार कांग्रेस प्रवक्ता के पद के लिए मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को संदेश भेजें। उन्होंने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और यहां पिनरई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से उन्हें परेशानी हो रही है। ये किस तरह के कांग्रेसी हैं? सबसे बड़ी बात पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाकर कोई पार्टी कितनी मूर्ख हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं, जो उनसे बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं। ये तो बस एक कठपुतली है, जयराम रमेश जो कहते हैं वही बोलता है। एक ही बात दोहराता रहता है, ये प्रवक्ता नहीं, तोता है।

ये भी पढ़ें: Kerala: मणि शंकर अय्यर बोले- पिनरई विजयन बने रहेंगे केरल के मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने बयान से बनाई दूरी

'पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं उनकी पिटाई करूंगा'

इतना ही नहीं मणिशंकर अय्यर ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताते हुए कहा कि अगर पवन खेड़ा उन्हें पार्टी से निकाल देते हैं, तो वे खुशी-खुशी पार्टी छोड़ देंगे। अय्यर ने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे नहीं छोड़ा है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर पार्टी छोड़ने के बाद उनकी पिटाई करूंगा।'

ये भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर बोले- देश में नहीं बचे पंचायती राज समर्थक; केरल के CM से कहा- चरणों में गिरकर अपील, कांग्रेस...

पवन खेड़ा ने आखिर क्या कहा था?
दरअसल, केरल सीएम की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पार्टी को अय्यन के बयान से अलग किया। उन्होंने कहा कि अय्यर पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से जुड़े नहीं हैं। वह केवल अपनी अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed