सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news updates hindi mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari

Maharashtra Updates: मुंबई में कार से टक्कर के बाद शख्स की इलाज के दौरान मौत, नाबालिग के पिता पर मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news updates hindi mumbai bmc nagpur pune education politics crime cm fadnavis gadkari
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से स्कूटर को टक्कर मारने के दस दिन बाद रविवार को 33 वर्षीय व्यक्ति की चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मृतक धुरमिल पटेल के साथ सवार उनकी पत्नी मीनल पटेल की हालत गंभीर है।
Trending Videos


5 फरवरी को विद्याविहार क्षेत्र में सोमैया कॉलेज के पास कथित तौर पर नाबालिग द्वारा तेज गति से चलाई जा रही कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एसयूवी लड़के के पिता वलजी राजा भूषण की थी। अधिकारी ने बताया कि धुरमिल की मौत के बाद, पहले दर्ज की गई एफआईआर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक नगर पुलिस स्टेशन में नाबालिग और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन पर नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और कार की गति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र में 20 ठिकानों पर एटीएस का छापा
महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की सूचना पर यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में 20 से अधिक जगहों पर छापे मारे। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने शनिवार आधी रात कार्रवाई शुरू की यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड में 14 ठिकाने पर कार्रवाई की गई। एटीएस टीम ने छापे में कई मोबाइल फोन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सीसीटीवी फुटेज और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं। इसी तरह, अहिल्यानगर जिले में सात जगह छापा मारकर पुलिस ने संदिग्धों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नासिक पुलिस का दावा: ट्रक से ₹400 करोड़ की लूट, अपहरण और पिटाई की शिकायत झूठी
नासिक ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक ट्रक चालक द्वारा ₹400 करोड़ की नकदी लूट, अपहरण और पिटाई की शिकायत पूरी तरह से झूठी थी। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के बाद कहा कि ऐसा कोई घटना घटित ही नहीं हुई। घोटी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक संदीप पाटिल ने पिछले साल 22 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि सात लोगों ने उसे रोककर अपहरण किया और बेलगाम जिले के चोरला घाट क्षेत्र में पिटाई की। आरोपियों ने उसे उस ट्रक की लूट का दोषी ठहराया, जिसमें अब बंद किए गए ₹2000 के नोट थे।

पाटिल ने यह भी दावा किया था कि ट्रक में हवाला पैसा कर्नाटक से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था और उसने अपनी आपबीती की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में सात लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि, जांच में पाटिल की कहानी में कई विसंगतियाँ सामने आईं, जैसे कि ट्रक का मार्ग, कॉल रिकॉर्ड और समय। इन गड़बड़ियों के आधार पर आरोप झूठे साबित हुए। इगतपुरी कोर्ट ने गिरफ्तार सभी सात व्यक्तियों को जमानत दे दी है। अभी नासिक ग्रामीण पुलिस ट्रक चालक द्वारा दर्ज झूठी शिकायत के खिलाफ आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

 भिवंडी मेयर चुनाव: गिरफ्तार नगरसेवक को नामांकन भरने की अदालत से अनुमति

ठाणे जिले की एक अदालत ने गिरफ्तार नगरसेवक विलास रघुनाथ पाटिल को भीवंडी-निजामपुर नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी। अदालत ने आदेश दिया कि उन्हें पुलिस सुरक्षा में निर्धारित समय के लिए बाहर ले जाया जाए ताकि वे नामांकन पत्र भर सकें। अदालत ने कहा कि पाटिल को सोमवार को दोपहर तीन से पांच बजे के बीच हिरासत से बाहर ले जाकर नगर निगम सचिव के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने दिया जाए। नगर निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मेयर पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है, जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए छह नामांकन दाखिल हुए हैं। चुनाव 20 फरवरी को होगा। पाटिल, जो पहले मेयर रह चुके हैं, को ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2025 के कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। उन पर लोगों को मकान दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। मामले में निजामपुरा थाने में केस दर्ज है। पाटिल के वकील ने अदालत में कहा कि चुनाव लड़ना संवैधानिक अधिकार है और अनुमति न मिलने पर वे प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। जांच अधिकारी ने आपत्ति जताई, लेकिन सख्त शर्तों के साथ अनुमति देने का सुझाव दिया, जिसे अदालत ने मान लिया।

पिंपरी-चिंचवड़ में दुकान में लगी आग

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में लिंक रोड स्थित एक दुकान में सोमवार शाम आग लग गई। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के दमकल विभाग को शाम करीब 4 बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और राहत व बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना के समय दुकान के आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित हटा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed