सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's Rathindra Bose elected unopposed as West Bengal Assembly Speaker, House proceedings to be live streamed

West Bengal: भाजपा के रथिंद्र बोस निर्विरोध बने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष, सदन की कार्यवाही अब होगी लाइव

कोलकाता, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 15 May 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा विधायक रथिंद्र बोस शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर निर्विरोध चुने गए। तृणमूल कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे उनका रास्ता आसान हो गया। आइए विस्तार से जानते हैं। 

BJP's Rathindra Bose elected unopposed as West Bengal Assembly Speaker, House proceedings to be live streamed
रथिंद्र बोस बने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर - फोटो : एक्स/डिफेंस ऑस्ट्रेलिया
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा को शुक्रवार को नया स्पीकर मिल गया। भाजपा विधायक रथिंद्र बोस को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। वह आजादी के बाद पहली बार उत्तर बंगाल से आने वाले ऐसे विधायक बने हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद की जिम्मेदारी संभाली है।

Trending Videos

विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रथिंद्र बोस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर तपस रॉय ने ध्वनिमत से मतदान कराया। सदन में मौजूद सभी 207 भाजपा विधायकों ने बोस के समर्थन में आवाज उठाई, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रथिंद्र बोस कूचबिहार से हैं विधायक 

रथिंद्र बोस कूचबिहार दक्षिण सीट से विधायक हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने इस पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे बोस का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण बोस का स्पीकर बनना सिर्फ औपचारिकता माना जा रहा था।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, उत्तर बंगाल से किसी विधायक को स्पीकर बनाना भाजपा का एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। पिछले एक दशक में उत्तर बंगाल बीजेपी का मजबूत गढ़ बनकर उभरा है और पार्टी इस क्षेत्र को विशेष महत्व देती रही है।

विधानसभा की कार्यवाही का होगा लाइव प्रसारण

इस बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह भी एलान किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का अब लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि राज्य की जनता सदन के भीतर होने वाली गतिविधियों को सीधे देख सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed