India-Iran: BRICS बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की मुलाकात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघाची से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति, उसके वैश्विक प्रभाव और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी ईरानी समकक्ष के साथ विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उसके असर पर गंभीर चर्चा की गई। इसके साथ ही दोनों देशों से जुड़े आपसी हितों के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
Had a detailed conversation with FM Abbas Araghchi of Iran this morning in Delhi. @araghchi
Discussed the situation in West Asia and its implications. Also exchanged views on bilateral issues of mutual interest.
Appreciate his participation in #BRICSIndia2026 pic.twitter.com/cLaM0l15hI — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 15, 2026
जयशंकर ने ब्रिक्स बैठक में ईरान की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि भारत 2026 में ब्रिक्स की मेजबानी कर रहा है और ऐसे समय में सदस्य देशों के बीच संवाद बेहद अहम है।
पीएम मोदी ने अराघची से की थी मुलाकात
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की थी। यह बैठक भी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, सहयोग और बहुपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसे भारत और ईरान के बीच रणनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।अमेरिका को लेकर क्या बोले अराघची
वहीं, ब्रिक्स बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश अमेरिकी दबाव और धौंस का सामना कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि ब्रिक्स देश मिलकर इसका जवाब दें।अराघची ने कहा कि इस कमरे में मौजूद लगभग हर देश किसी न किसी रूप में अमेरिकी दबाव का सामना कर चुका है। अब हमें एकजुट होकर यह स्पष्ट करना होगा कि ऐसी नीतियों को इतिहास के कूड़ेदान में फेंक दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज कई देश पहले से कहीं ज्यादा करीब आए हैं और सभी एक साझा चुनौती का सामना कर रहे हैं। अराघची ने अमेरिका का नाम लिए बिना कहा कि गिरते हुए साम्राज्य अपने पतन को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।
नई दिल्ली में 14 और 15 मई को आयोजित हो रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में दुनिया के कई प्रमुख देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह मंच वैश्विक कूटनीतिक संवाद और रणनीतिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अन्य वीडियो:
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.