PM Modi: यूएई पहुंचने पर एफ-16 फाइटर जेट ने किया विमान को एस्कॉर्ट, पीएम मोदी बोले- ये भारत के लोगों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। उनका पहले पड़ाव यूएई है। प्रधानमंत्री मोदी के यूएई पहुंचने पर एफ-16 फाइटर जेट ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भारत के लोगों का सम्मान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- West Asia: 'ईरान-अमेरिका के बीच भारत निभा सकता है मध्यस्थ की भूमिका', रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कही ये बात
रणनीतिक साझेदारी, विश्वास का प्रतीक-अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।'
As Prime Minister Narendra Modi’s aircraft entered UAE airspace, it was escorted by UAE F-16 fighter jets, a reflection of the deep strategic partnership, trust, and personal warmth shared between the leadership of India and the UAE. pic.twitter.com/vpiYqSTzFc
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 15, 2026
पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
वहीं, अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। फिलहाल, उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: वीसीके ने AIADMK के बागी विधायकों को मंत्री बनाने के विचार पर जताया एतराज, उठाए ये सवाल
यूएई के राष्ट्रपति को पीएम ने भाई कहा
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को 'भाई' बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।' मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं अपने दूसरे घर आया हूं। ये शब्द और भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है।' बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा का यह पहला पड़ाव है। इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।