सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister questions Rahul Gandhi's foreign tours, says he travels without informing Parliament

Kiren Rijiju: राहुल के विदेश दौरों पर केंद्रीय मंत्री ने उठाया सवाल, कहा- संंसद में बिना बताए करते हैं यात्रा

एएनआई, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 15 May 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश यात्राओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में बिना बताए विदेश यात्रा करते हैं। वहीं, नियम के अनुसार यात्रा के बारे में 3 सप्ताह पहले सूचना देना जरूरी है।

Union Minister questions Rahul Gandhi's foreign tours, says he travels without informing Parliament
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यात्राओं पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बिना सूचना दिए विदेश यात्रा करना गंभीर सवाल खड़ा करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि सांसद को अपनी यात्रा के बारे में 3 सप्ताह पहले सूचना देना अनिवार्य है।

Trending Videos


सूचना देना जरूरी- रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'राहुल गांधी की बिना सूचना के विदेश यात्रा गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रत्येक सांसद को अपनी विदेश यात्रा से 3 सप्ताह पहले लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को सूचित करना अनिवार्य है। यह अनुमति नहीं बल्कि सूचना है। सांसद विदेश यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सूचना देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- India-Iran: BRICS बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की मुलाकात, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा


भारत से बाहर कितने दिन रहे?
अगर कोई सांसद विदेश में आतिथ्य सत्कार स्वीकार करता है, तो उसे आमंत्रित करने वाली एजेंसियों या संगठनों द्वारा वहन किया जाने वाला खर्च एफसीआरए के अंतर्गत आएगा। राहुल गांधी 2004 से सांसद हैं और उनकी 54 विदेश यात्राएं दर्ज की गई हैं। यह केवल 54 यात्राओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि वे भारत से बाहर कितने दिन रहे और उन्होंने कितना खर्च किया।


यह भी पढ़ें- Petrol Diesel: 'दुनिया के मुकाबले भारत में सबसे कम बढ़े तेल के दाम', भाजपा बोली- 'कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए'


विदेश यात्राएं क्यों की, जानकारी दे
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा 'राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से मेरा अनुरोध है कि वह नियमों का पालन करें और अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दें। उन्हें प्रस्तावित विदेश यात्रा से 3 सप्ताह पहले लोकसभा अध्यक्ष को सूचित करना होगा। अगर उन्हें विदेश में आतिथ्य सत्कार स्वीकार करना है, तो उन्हें एफसीआरए के तहत गृह मंत्रालय को सूचित करना होगा। इसलिए, मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि वे स्पष्ट करें कि उन्होंने इतनी विदेश यात्राएं क्यों की हैं।'

देश के कानूनों का पालन करना चाहिए-रिजिजू
उन्होंने आगे कहा 'यात्रा करना उनकी स्वतंत्रता है, लेकिन उन्हें यह बताना होगा कि उन्हें किसने आमंत्रित किया है। भारत के बाहर की एजेंसियों/संगठनों ने उनके नाम पर क्या खर्च किए है? मेरा मानना है कि हर भारतीय को देश के कानूनों का पालन करना चाहिए। खासकर सांसदों को। अगर कुछ होता है, तो कोई कार्रवाई शुरू की जाती है। राहुल गांधी या किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। कानून सबके लिए है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed