{"_id":"6a69f5010f7d7cbe2b0883d9","slug":"bjp-sambit-patra-slams-rahul-gandhi-lies-victim-card-in-pocket-gen-gandhi-gen-z-amit-shah-mic-close-parliament-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP ने गिनाए राहुल गांधी के 6 झूठ: कहा- जेब में रखते हैं विक्टिम कार्ड, Gen-Z नहीं, इन्हें Gen-गांधी की चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP ने गिनाए राहुल गांधी के 6 झूठ: कहा- जेब में रखते हैं विक्टिम कार्ड, Gen-Z नहीं, इन्हें Gen-गांधी की चिंता
Wed, 29 Jul 2026 06:11 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:11 PM IST
सार
लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद भाजपा ने उनके आरोपों का तीखा जवाब दिया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष के नेता ने छात्रों पर गोली चलने, गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका, संसद में उनकी मौजूदगी और माइक बंद किए जाने जैसे मुद्दों पर तथ्यहीन दावे किए। भाजपा ने कहा कि संसद मार्च के दौरान गोली नहीं चली थी और अमित शाह उसी समय सदन में मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद संबित पात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर जमकर सियासी घमासान हुआ। राहुल गांधी ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने पहले संसद फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल के तमाम आरोपों का खंडन किया।
भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिलसिलेवार तरीके से राहुल गांधी के तमाम आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छात्रों को 'स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' जैसी श्रेणियों में बांटना अक्षम्य है। उन्होंने छात्रों पर गोली चलने के राहुल गांधी के दावे को भी पूरी तरह झूठा बताया।
छात्रों के संसद मार्च में नहीं चली गोली
संबित पात्रा ने कहा, ''देश को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी सदन में झूठ का पुलिंदा लेकर आए थे। राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं था। कांग्रेस सांसद ने छात्रों पर गोली चलाने का दावा किया, लेकिन उन्होंने यह झूठ बोला। भाजपा की ओर से पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा जाता है कि संसद मार्च पर गोली नहीं चलाई गई थी।'' भाजपा सांसद ने कहा, ''राहुल गांधी ने अमित शाह के नाम पर झूठ बोला। जब गोली चली ही नहीं तो आदेश किसने दिया?''
विज्ञापन
संसद में ही मौजूद थे केंद्रीय गृह मंत्री
संबित पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी ने कहा कि देश के गृह मंत्री संसद में मौजूद क्यों नहीं हैं। मैं बताना चाहता हूं- केंद्रीय गृह मंत्री चोरी-छिपे विदेश नहीं जाते हैं. वह आपकी (राहुल) तरह चोरी-छिपे विदेश नहीं जाते। जब यह आरोप लगाए जा रहे थे, वह तब भी सदन में ही मौजूद थे।''
शाह के काफिले की तीस गाड़ियों पर क्या बोले पात्रा?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में तीस गाड़ियां थीं। पात्रा ने कहा कि जो व्यक्ति सदन में पांच मिनट टिक कर बैठ नहीं सकता, वो गृह मंत्री के काफिले की गाड़ियां गिन रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हर पांच मिनट में जेब में हाथ डालकर बाहर निकल जाते हैं, वो गाड़ियां गिन रहे थे। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वे काफिले की गाड़ियां गिनवाएं।
शाह के गाड़ी में बैठकर कांपने के आरोपों पर क्या बोली भाजपा?
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल ने गाड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री के कांपने का दावा किया। उन्होंने हाथों के कांपने का इशारा भी किया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं- अमित शाह को देखने के बाद नक्सली थरथराते हैं। उन्हें देखकर आतंकवादी कांपते हैं। जिन्होंने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया, वो कांपेगा। आप सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं।
जेनरेशन गांधी की रही चिंता
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ''बीते 75 वर्षों के दौरान जितने समय भी कांग्रेस की सरकार रही, उसमें जेन-Z की नहीं, जेन-G यानी जेनरेशन गांधी की चिंता की गई। किस तरह से गांधी परिवार को आगे बढ़ाया जाए, केवल इसकी चिंता की गई। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जब आंदोलन हुए थे, तब सैकड़ों छात्रों को गोली मरवा दी गई थी। जम्मू-कश्मीर में आप गोली चलवाते थे। असम में असम स्टूडेंट यूनियन के ऊपर गोलीबारी करवाई गई और 800 छात्रों की बर्बरतापूर्वक हत्या की गई।''
क्या संसद में बंद हुआ राहुल गांधी का माइक?
संबित पात्रा ने कहा, ''संसद में राहुल गांधी ने माइक बंद करने के आरोप लगाए, जबकि लाल बत्ती जल रही थी। राहुल गांधी अपनी दोनों जेबों में विक्टिम कार्ड रखते हैं। तुरंत निकालते हैं और बोलने लगते हैं- माइक बंद कर दिया। बोलने नहीं दिया। माइक की बत्ती देखने के लिए दिमाग की बत्ती भी जलनी चाहिए। ''