सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   BJP says Kejriwal was acquitted due to lack of evidence and technical reasons AAP accused destroying evidence

BJP: भाजपा ने कहा, सबूतों की कमी और तकनीकी कारणों से बरी हुए केजरीवाल, आप पर लगाया सबूत मिटाने का आरोप

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद राजधानी में राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली  भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल साक्ष्यों में कमी और तकनीकी कारणों से छूटे हैं। 

BJP says Kejriwal was acquitted due to lack of evidence and technical reasons AAP accused  destroying evidence
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद राजधानी में राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली  भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल साक्ष्यों में कमी और तकनीकी कारणों से छूटे हैं, लेकिन ऊपरी अदालत में इस मामले में निर्णय पलट भी सकता है। भाजपा नेता ने कहा कि जांच एजेंसी लंबे समय से यह बात कहती आ रही थी कि केजरीवाल और सिसोदिया इस मामले के साक्ष्यों को नष्ट करने का काम कर रहे हैं, लेकिन उसके बार-बार कहने के बाद भी आम आदमी पार्टी नेताओं ने जांच एजेंसी को सबूत नहीं सौंपे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कोर्ट से बरी होने से यह साफ हुआ है कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं हैं। 

Trending Videos


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अपने को ईमानदार कह रहे केजरीवाल के पास आज भी कई सवालों के जवाब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि यदि उनकी शराब नीति सही थी तो मामला सामने आते ही उसे वापस क्यों ले लिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की शराब नीति में शराब के ठेकेदारों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया था। केजरीवाल को बताना चाहिए कि ठेकेदारों के कमीशन में छः गुना की बढ़ोतरी क्यों की गई थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सचदेवा ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित कई नेताओं ने शराब घोटाले की जांच के दौरान बार-बार अपने फोन क्यों बदले। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के द्वारा बार-बार मांगने के बाद भी केजरीवाल और उनके साथियों ने पुराने मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य चीजें सीबीआई को उपलब्ध नहीं कराईं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि सीबीआई को वे सबूत क्यों नहीं सौंपे गए।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के पास स्वयं को ईमानदार कहने का कोई अधिकार नहीं है। दिल्ली की जनता ने उनके आरोपों पर अपना निर्णय सुना दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले के बाद केजरीवाल एक बार फिर सहानुभूति का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी यह कोशिश सफल नहीं होगी क्योंकि दिल्ली की जनता ने उनकी सच्चाई को देख लिया है।

उच्च अदालत में पलटेगा फैसला- मनोज तिवारी 
भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी होने के बाद कहा कि जांच एजेंसी उच्च अदालत में अपील कर चुकी है और उच्च अदालत में फैसला पलट भी सकता है। तिवारी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कुछ अधिकारियों और शराब ठेकेदारों के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के सामने आने के पहले दिन से यह स्पष्ट था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस आशंका को देखते हुए ही सर्वोच्च अदालत ने केजरीवाल को किसी फाइल पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया था। 

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल कानूनी मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास का सवाल है। दिल्ली के लोग पूरी सच्चाई जानने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह बताना होगा कि यदि पूरा मामला सही था तो उन्होंने यह मामला खुलते ही इसे वापस क्यों ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed