सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi meets patriarch moran mor ignatius aphrem ii in new delhi discusses key issues

PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने सीरियाई चर्च के प्रमुख से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 27 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सीरिएक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने समाज के कल्याण और न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को सुखद बताया, जबकि चर्च प्रमुख ने अल्पसंख्यकों के प्रति भारत के समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की।

pm narendra modi meets patriarch moran mor ignatius aphrem ii in new delhi discusses key issues
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूनिवर्सल सीरियाई ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख, 'हिज होलीनेस मोरन - फोटो : X: @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 'एंटिओक और ऑल द ईस्ट' के पैट्रिआर्क और यूनिवर्सल सीरिएक ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख, 'हिज होलीनेस मोरन मोर इग्नेशियस एफ्रेम II' से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भाजपा की केरल स्टेट यूनिट के प्रेसिडेंट राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।
Trending Videos


इस खास मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि हिज होलीनेस मोरन मोर इग्नेशियस एफ्रेम II से मिलकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनके बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहुत अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री से मिलने के बाद हिज होलीनेस ने भी सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इस मुलाकात को बहुत ही सार्थक और प्रेरणा देने वाली बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करना हमेशा से भारत जैसे महान देश की मूल भावना का हिस्सा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed