सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp vs congress kerala politics the kerala story 2 controversy cm Pinarayi Vijayan opposes the film

The Kerala Story 2: केरल सीएम विजयन ने किया फिल्म का विरोध, कहा सांप्रदायिक एजेंडे फैलाने की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 19 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

द केरल स्टोरी 2 विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है। तेलुगु और कन्नड़ भाषा में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सीएम पी. विजयन ने भी इसका विरोध किया है। 

bjp vs congress kerala politics the kerala story 2 controversy cm Pinarayi Vijayan opposes the film
द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का हिंदी ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज हुआ था। इसके बाद ये फिल्म लगातार विवादों में घिरी हुई है। दूसरी तरफ आज फिल्म निर्माताओं ने तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी ट्रेलर रिलीज कर दिया।  केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और सेकुलरिज्म पर खतरा करार दिया है और फिल्म का कड़ा विरोध भी किया है।

Trending Videos

फिल्म का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने एक्स पर लिखा नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज से जुड़ी खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले भाग में दिखाए गए सांप्रदायिक एजेंडे और खुले झूठ को भलीभांति समझ चुके केरल ने धर्मनिरपेक्षता को धूमिल करने के इस प्रयास को एक बार फिर बायकॉट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा यह बेहद चौंकाने वाला है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से गढ़ी गई कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला की आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को दबा दिया जाता है। हमें साक्षर होकर अपनी सद्भावपूर्ण भूमि को आतंक का अड्डा साबित करने की इन कोशिशों का विरोध करना होगा। सत्य की जीत हमेशा होगी।

विवादों के बीच फिल्म निर्माता विपुल शाह ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म का विरोध करने वाले सच्चाई को छिपाना चाहते हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में दिखाए गए लोग, जो हिंदू लड़कियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं, वो सिर्फ आरोपी नहीं, बल्कि आतंकी हैं। अगर आप ऐसे लोगों को एक्सपोज करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बुरा तो लगेगा ही और वे इसे झूठा भी साबित करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed