Politics: सावन में नितिन नवीन के खाने पर कांग्रेस का तंज, BJP भड़की; बोली- हार की हताशा में कर रही सस्ती हरकत
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के एक वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर सावन में उनके मांसाहारी भोजन करने का दावा करते हुए तंज कसा। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे फर्जी और भ्रामक बताते हुए कांग्रेस पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से जुड़ा फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस जनसमर्थन हासिल करने में विफल रहने के बाद इस तरह की राजनीति कर रही है।
कांग्रेस ने वीडियो में क्या दावा किया?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें नितिन नवीन को आंध्र प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते हुए दिखाया गया। कांग्रेस ने वीडियो के साथ सावन के महीने का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि भाजपा अध्यक्ष इस दौरान कथित तौर पर मांसाहारी भोजन कर रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था 'संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में…' कांग्रेस ने आगे लिखा 'मुंह में सनातन, भाषण में संस्कार… बाकी भाजपा का आचरण सामने है।'
अयो रामा!
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) August 19, 2026
मुंह पर सनातन, भाषण में संस्कार… बाकी भाजपा का आचरण सामने है।👇 pic.twitter.com/NcHtuOl811
भाजपा ने कांग्रेस के आरोप पर क्या कहा?
भाजपा ने कांग्रेस की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार चुनावी हार और निराशा के कारण ऐसी सस्ती हरकतों का सहारा ले रही है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तथ्यों के आधार पर सच्चाई का सामना करने में पूरी तरह विफल रही है और लगातार जनता का समर्थन हासिल नहीं कर पा रही है।
भाजपा ने कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर क्या आरोप लगाया?
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस अब अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल कथित तौर पर झूठी, भ्रामक और पूरी तरह मनगढ़ंत पोस्ट फैलाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक और नैतिक रूप से निंदनीय नहीं है, बल्कि कानूनी दृष्टि से भी गंभीर है।
वीडियो विवाद क्यों बढ़ा?
इस पूरे विवाद की शुरुआत कांग्रेस की उस सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें नितिन नवीन के भोजन करते हुए वीडियो को सावन के संदर्भ से जोड़ा गया। भाजपा ने पोस्ट के दावे और वीडियो की प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए इसे भ्रामक बताया। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों की ओर से इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी जारी है।