पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Burdwan Accident Updates in hindi Bihar-bound bus rams into truck in West Bengal

Burdwan Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

Fri, 15 Aug 2025 12:03 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्दवान (पश्चिम बंगाल)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्दवान (पश्चिम बंगाल)। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:03 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार जा रही एक बस ट्रक से जा भिड़ी। बस में सवार यात्रियों में कई लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Burdwan Accident Updates in hindi Bihar-bound bus rams into truck in West Bengal
बंगाल में भीषण हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर है। 35 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


बस और ट्रक की भिड़ंत... कई घायलों की स्थिति नाजुक
खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


बिहार के मोतिहारी निवासी थे हादसे के शिकार तीर्थयात्री
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bengaluru: विल्सन गार्डन सिलिंडर धमाके में किशोर की मौत, 9 घायल; मौके पर पहुंचे सीएम ने मुआवजे का एलान किया

8 अगस्त को रवाना हुए, पहले झारखंड के देवघर गए फिर गंगासागर की योजना बनी
घायलों के इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों सहित घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed