फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Businessmen will have to disclose Chinese stock information will have to given on weekly basis

जमाखोरी पर चोट: कारोबारियों को करना होगा चीनी स्टॉक का खुलासा, साप्ताहिक आधार पर देनी होगी जानकारी

Fri, 22 Sep 2023 06:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Sep 2023 06:36 AM IST
सार

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में घरेलू खपत के लिए पर्याप्त भंडार है और त्योहारों के लिए कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Businessmen will have to disclose Chinese stock information will have to given on weekly basis
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार ने चीनी के खुदरा, थोक विक्रेताओं, बड़ी शृंखला के खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसरों को जमाखोरी और सट्टेबाजी से निपटने के लिए सरकारी पोर्टल पर साप्ताहिक आधार पर अपने भंडार का खुलासा करने का आदेश दिया है। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश में घरेलू खपत के लिए पर्याप्त भंडार है और त्योहारों के लिए कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन

सरकार ने कहा, देश में चीनी की खुदरा कीमत को सफलतापूर्वक स्थिर रखा गया है। हालांकि, जमाखोरी से निपटने और अटकलों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रालय ने पोर्टल पर भंडारण स्थिति का अनिवार्य रूप से खुलासा करने का आदेश दिया है। इससे सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि चीनी सभी ग्राहकों को सस्ती दर पर मिले।

विज्ञापन

इसके तहत अधिकारी स्टॉक स्तरों की बारीकी से निगरानी कर सकेंगे। साथ ही किसी भी संभावित बाजार हेरफेर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे। पूरी तरह से डिजिटल पहल किसी भी जमाखोरी को रोकने के साथ एक सुचारू चीनी बाजार की सुविधा प्रदान करेगी। यह चीनी स्टॉक पर वास्तविक समय का डेटा देगा और ग्राहकों व उद्योग पर चीनी की बढ़ती कीमतों की अफवाहों के प्रभाव को कम करने के लिए निर्णय लेने में मदद करेगा। अगस्त के अंत में 83 लाख टन चीनी स्टॉक था। साथ ही अगले महीने से गन्ने की पेराई शुरू होने से सरकार के पास घरेलू खपत के लिए पर्याप्त स्टॉक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed