{"_id":"6a1ead251770f625650b646b","slug":"captain-bharat-bhardwaj-proposes-partner-at-combat-army-aviation-training-school-passing-out-parade-nashik-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पासिंग आउट परेड सेरेमनी में घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, साथी को किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पासिंग आउट परेड सेरेमनी में घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, साथी को किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल
एएनआई, नासिक
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
नासिक में आर्मी की पासिंग आउट परेड के दौरान कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी साथी को शादी का प्रस्ताव दिया। पायलट बनने की खुशी के साथ उन्होंने अपने पांच साल पुराने रिश्ते को एक नया मोड़ दिया। फिलहाल, इस जोड़े का यह भावुक पल चर्चा का विषय बन गया है, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैप्टन भरत भारद्वाज और उनकी साथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CATS) में हाल ही में पासिंग आउट परेड सेरेमनी का शानदार आयोजन हुआ। यह दिन कैप्टन भरत भारद्वाज और उनके परिवार के लिए दोहरी खुशियों का रहा। उन्होंने इस मौके पर पेशेवर कामयाबी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की भी एक नई शुरुआत की। परेड खत्म होने के बाद कैप्टन भरत ने अपनी साथी को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने घुटनों पर बैठकर अपनी मंगेतर के सामने अपने दिल की बात रखी। कैप्टन भरत और उनकी साथी पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।
क्या बोले कैप्टन भरत?
कैप्टन भरत ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा है। आज हम सभी पायलट और प्रशिक्षक बन गए हैं। आज उनकी मेहनत सफल हो गई है। उन्होंने कहा कि शादी का प्रस्ताव देने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था। कैप्टन आगे कहते हैं, वे अपने परिवार और मंगेतर के लिए इस दिन को यादगार बनाना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने सबके सामने अपने दिल की बात रखी।
विज्ञापन
लोगों ने दी शुभकामनाएं
सेरेमनी के दौरान, इस खास पल ने पासिंग आउट परेड की खुशियों को दोगुना कर दिया। वहां मौजूद सेना के जवानों और अधिकारियों ने तालियां बजाकर इस जोड़े का उत्साह बढ़ाया। कैप्टन के परिवार के सदस्यों के लिए यह गर्व और खुशी का दोहरा अवसर था। इस मौके पर वहां मौजूद सेना के जवान, अधिकारी और परिवार के सदस्यों ने कैप्टन भरत और उनकी मंगेतर को उनके आने वाले जीवन के लिए दिल से शुभकामनाएं दीं।
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2026विज्ञापन
क्या बोले कैप्टन भरत?
कैप्टन भरत ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत बड़ा है। आज हम सभी पायलट और प्रशिक्षक बन गए हैं। आज उनकी मेहनत सफल हो गई है। उन्होंने कहा कि शादी का प्रस्ताव देने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था। कैप्टन आगे कहते हैं, वे अपने परिवार और मंगेतर के लिए इस दिन को यादगार बनाना चाहते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने सबके सामने अपने दिल की बात रखी।
Trending Videos