CBI: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई , सात ठिकानों पर की छापेमारी
सीबीआई ने गुरुवार को अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उसने सात ठिकानों पर छापेमारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज एक मामले के संबंध में सात परिसरों पर तलाशी ली है। ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि ये परिसर मुंबई, गुरुग्राम और बंगलूरू में फैले हुए थे।
आगे की जांच जारी
सीबीआई ने बताया, 'यह तलाशी अभियान कंपनी के तत्कालीन सीईओ, सीएफओ और निदेशकों के आवासीय परिसरों पर चलाया गया, जिन्होंने 2015-2017 की अवधि के दौरान अपनी सेवाएं दीं। यह तलाशी अभियान मुंबई स्थित सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की ओर से जारी तलाशी वारंट के आधार पर चलाया गया । तलाशी के परिणामस्वरूप आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात, आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
सीबीआई ने पिछले कुछ महीनों में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और एलआईसी द्वारा हजारों करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के संबंध में दर्ज शिकायतों के आधार पर अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के खिलाफ सात मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कथित नुकसान की कुल राशि 27,337 करोड़ रुपये है।
पिछले कुछ महीनों में 31 स्थानों पर तलाशी
इन मामलों के दर्ज होने के बाद सीबीआई ने पिछले कुछ महीनों में 31 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।आरकॉम के दो वरिष्ठ अधिकारियों, रिलायंस कम्युनिकेशंस के संयुक्त अध्यक्ष डी. विश्वनाथ, जो समूह के बैंकिंग संचालन के समग्र प्रभारी थे। उपाध्यक्ष अनिल कालिया, जिन्होंने बैंकिंग संचालन और भुगतान/निधि के उपयोग के प्रबंधन में डी. विश्वनाथ का सक्रिय रूप से समर्थन किया था। उनको 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें- Railway: कम झटके और ज्यादा सुरक्षा के साथ होगा ट्रेन सफर, पुराने डिब्बों को हटाकर लगाए जा रहे हाईटेक LHB कोच
दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने बताया कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी सर्वोच्च न्यायालय कर रहा है।पिछले शनिवार को सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों - रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों के सिलसिले में मुंबई में 17 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.