सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre's welfare schemes connected millions to bank, lent them financial security: Amit Shah

Amit Shah: शाह बोले- गरीब कल्याण प्राथमिकता; यमुना की सफाई से जुड़े मुद्दों पर बैठक में क्या निर्देश दिए?

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jun 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र की विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ा है और उन्हें वित्तीय सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। साथ ही उन्होंने यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। विस्तार से पढ़िए रिपोर्ट-

Centre's welfare schemes connected millions to bank, lent them financial security: Amit Shah
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और जन-धन योजना जैसी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सुरक्षा से जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। 

 
'करोड़ों लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और स्वरोजगार से जोड़ा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाह ने कहा, 'गरीब कल्याण' मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, गरीब कल्याण के 12 वर्षों में सरकार ने अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, मुद्रा ऋण योजना और पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिये करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा, बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिये देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर 'विकसित भारत' की मजबूत नींव रखी जा रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

 
यमुना से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक में क्या कहा?
  • गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना को पुनर्जीवित करने और सफाई से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक भी की।
  • बैठक में उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों के साथ-साथ संबंधित मंत्रालयों से अपील की कि वे अलग-अलग नहीं, बल्कि एकीकृत कार्ययोजना के तहत एक टीम के रूप में काम करें, ताकि यमुना को स्वच्छ बनाया जा सके।
  • अमित शाह ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त यमुना हमारा संकल्प है और इस लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
  • यमुना में डेयरियों का कचरा जाने से रोकने के लिए गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके तहत डेयरी अपशिष्ट को बायोगैस और जैविक खाद में बदला जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि एनडीडीबी मॉडल के तहत डेयरियों और गौशालाओं से निकलने वाले गोबर को सीधे गैस और खाद संयंत्रों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यमुना के किनारों पर जमा कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा।
  • गृह मंत्रालय के मुताबिक, यमुना में गिरने वाले नालों की गाद निकालने का काम तेजी से चल रहा है।
  • मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष 28.57 लाख मीट्रिक टन गाद निकालने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष गाद को 15 जून तक हटा दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि निकाली गई गाद का उपयोग विभिन्न निर्माण और विनिर्माण परियोजनाओं में किया जाना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान वह दोबारा यमुना में न बह सके।
  • बैठक में बताया गया कि अब तक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 128 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा, वर्ष 2027 के अंत तक 99 नए एसटीपी स्थापित किए जाएंगे।

केवल संतोषजनक काम करना पर्याप्त नहीं: शाह
अमित शाह ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, औद्योगिक अपशिष्ट और नालों से निकलने वाले पानी की लगातार निगरानी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल संतोषजनक कार्य करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सटीक और मापने योग्य परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें: वीरता को सलाम: अदम्य साहस के लिए जवानों-पुलिस अफसरों को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र(सीईटीपी) और डेयरी अपशिष्ट शोधन संयंत्र भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाएं। साथ ही यमुना में मिलने वाले सभी नालों और जल स्रोतों में बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी), केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) और टोटल सस्पेंडेड सॉलिड्स (टीएसएस) जैसे शुद्धिकरण मानकों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

गृह मंत्री ने यमुना पुनर्जीवन परियोजना के तहत सभी कार्यों के लिए विस्तृत कार्ययोजना और समयसीमा तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के दीर्घकालिक रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यमुना पुनर्जीवन परियोजना की प्रगति की समीक्षा हर 20 दिन में करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed