सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates today telangana bjp defamatory banners crime politics

Updates: बंगाल में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना; केरलम में शिगेला संक्रमण से चार साल की बच्ची की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
news updates today telangana bjp defamatory banners crime politics
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी और भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र के खिलाफ कथित रूप से झूठी और मानहानिकारक सामग्री वाले बैनर लगाने के आरोप में छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, हैदराबाद में केपीएचबी फुट ओवर ब्रिज पर लगाए गए इन बैनरों को कथित तौर पर भाजपा और एटाला राजेंद्र की सार्वजनिक छवि, प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंचाने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से लगाया गया था।
Trending Videos


बयान में कहा गया है कि मामले में केपीएचबी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को शनिवार और रविवार को पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल में आज से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) सोमवार से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही बंगाल आयुष्मान भारत योजना लागू करने वाला देश का 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा। आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य योजना है।  रविवार को जारी बयान में कहा गया कि राज्य में इस योजना को लागू करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
 

मुंबई हवाई अड्डे से 5 करोड़ का सोना जब्त, सात गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पांच करोड़ रुपये का सोना जब्त किया। इस दौरान हवाई अड्डे के तीन कर्मचारियों सहित सात आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई। डीआरआई अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह बरामदगी बांग्लादेशी और श्रीलंकाई नागरिकों से जुड़े सोना तस्करी गिरोह के सदस्यों से हुई। ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस के दौरान विदेश में बना 3.2 किलो 24-कैरेट सोने का बुरादा वैक्स के रूप में जब्त किया। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन

केरलम में शिगेला संक्रमण से चार साल की बच्ची की मौत, तीन भर्ती... निगरानी

केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि कोझिकोड में शिगेला संक्रमण से चार साल के बच्चे की मौत के बाद राज्य सरकार ने निगरानी और बचाव के उपाय तेज कर दिए हैं। राज्य में इस बीमारी से मौत का यह पहला मामला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इस संक्रमण के कारण तीन बच्चों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो बच्चे ठीक होकर घर लौट गए, लेकिन थलाकुलथुर की रहने वाली चार साल की एक बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। शिगेला एक बैक्टीरिया संक्रमण है जो मुख्य रूप से आंतों पर असर डालता है और डायरिया, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से खराब खाने और पानी से फैलता है। इसे फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। मुरलीधरन ने बताया कि पिछले सप्ताह अलप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों में लगभग 123 मामले सामने आए थे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला कि ये मामले शिगेला से जुड़े नहीं थे। 

टीएमसी के खिलाफ थाने पहुंचा शख्स
पश्चिम बंगाल में टीएमसी मुख्यालय जिस भवन में संचालित हो रहा है, उसके मालिक ने पार्टी को जगह खाली करने के लिए कहा है। मामले में मकान मालिक मोंटू साहा ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी का मौजूदा पता A/p-1/A कैनाल साउथ है। जानकारी के मुताबिक, घर का लीज 2025 में ही खत्म हो गया है और मकान मालिक के कई बार कहने के बाद भी इसे खाली नहीं किया जा रहा है।

केरल: एयरपोर्ट पर अपहरण और लूट की साजिश नाकाम, 13 गिरफ्तार
केरल के मलप्पुरम जिले में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। करिपुर एयरपोर्ट के बाहर विदेश से आए एक यात्री का अपहरण कर सोना और नकदी लूटने की योजना बनाई गई थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो कार और दो बाइक भी जब्त हुईं। जांच में पता चला कि गिरोह के कुछ सदस्य मौके से भाग गए। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह भी देख रही है कि यात्री के पास अवैध सोना था या नहीं।

असम: ‘टीम यूरोप’ का दौरा, सहयोग बढ़ाने पर फोकस
असम की राजधानी गुवाहाटी में यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ‘टीम यूरोप’ पहुंचा। इसमें भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेलफिन भी शामिल हैं। यह टीम कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात करेगी। साथ ही “ब्लू वैलीज” कार्यशाला के जरिए भारत और यूरोप के बीच व्यापार और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। डेलफिन ने कहा कि यह उनकी तीसरी असम यात्रा है और उन्हें यह राज्य बहुत पसंद है।
 

समुद्र सीमा: 91 बांग्लादेशी मछुआरे भारत ने लौटाए
भारतीय तटरक्षक बल यानी भारतीय तटरक्षक बल ने मानवीय पहल करते हुए 91 बांग्लादेशी मछुआरों और उनकी चार नावों को वापस उनके देश भेज दिया। यह कार्रवाई 7 जून 2026 को की गई। तटरक्षक जहाज आईसीजीएस वरद ने इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर बांग्लादेश तटरक्षक बल को सौंपा। ये मछुआरे भारतीय जल सीमा में पकड़े गए थे। इस कदम को दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध और मानवीय सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है।
 

राष्ट्रपति मुर्मू 23 जून को पद्म पुरस्कारों से करेंगी सम्मानित, दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को मिलेगा पद्मश्री
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जून को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। इसमें दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूटी, आर माधवन और दिवंगत अभिनेता सतीश के नाम शामिल हैं। सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री दिया जाएगा, जिसे उनके परिजन राष्ट्रपति से प्राप्त करेंगे।

इस साल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। 25 मई को आयोजित पहले चरण के सम्मान समारोह में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री प्रदान किए जा चुके हैं। शेष पुरस्कार 23 जून को दिए जाएंगे। मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता ममूटी को उनके 50 वर्षों के फिल्मी करियर और सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न भाषाओं की लगभग 400 फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं, हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके आर माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। तेलुगु अभिनेता जीबी राजेंद्र प्रसाद को भी पद्मश्री प्रदान किया जाएगा।

यूसुफ पठान भूमि कब्जा मामला: हाईकोर्ट बोला- तृणमूल सांसद और पूर्व क्रिकेटर हर्जाना देने को तैयार रहें
गुजरात हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान की तरफ से वडोदरा में बिना सरकारी मंजूरी के सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल और न्यायमूर्ति डीएन राय की खंडपीठ ने मौखिक टिप्पणी की कि कोई भी ऐसा नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि पठान इस जमीन के इस्तेमाल और कब्जे के लिए हर्जाना देने को तैयार रहें। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।

अदालत में यूसुफ पठान की उस अपील पर सुनवाई हो रही थी, जिसमें पिछले साल अगस्त में एकल न्यायाधीश के उन्हें अतिक्रमणकारी बताने वाले आदेश को चुनौती दी गई थी। वडोदरा नगर निगम की समिति ने पठान के घर के पास की 978 मीटर की जमीन उन्हें बिना नीलामी देने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया। पठान के वकील शालिन मेहता से मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल ने पूछा, यह सिर्फ आवंटन का प्रस्ताव था जिसे सरकार ने नामंजूर कर दिया। बिना औपचारिकता पूरी किए और बिना एक भी पैसा दिए आपने प्लॉट पर कब्जा कैसे कर लिया? कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि प्लॉट खाली नहीं किया गया तो वे जुर्माना लगाएंगे। अदालत ने सितंबर 2025 में भी पठान की याचिका खारिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed