{"_id":"69b68271584ab93df6066a0b","slug":"centre-s-wrong-decisions-caused-severe-lpg-shortage-tamil-nadu-cm-mk-stalin-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Assembly Election 2026: 'केंद्र के गलत फैसलों के कारण LPG की भारी कमी', भाजपा पर हमलावर CM स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Assembly Election 2026: 'केंद्र के गलत फैसलों के कारण LPG की भारी कमी', भाजपा पर हमलावर CM स्टालिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Pavan
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। देश में एलपीजी संकट को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गलत फैसलों के कारण एलपीजी की गंभीर कमी सामने आई है। 28 फरवरी से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के तेज होने के बाद एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति की खबरें सामने आई हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
- फोटो : Ani Photos
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण देश में एलपीजी सिलिंडरों की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास न तो कोई स्पष्ट योजना थी और न ही समय रहते एहतियाती कदम उठाए गए, जिसकी वजह से आम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार पहले से ही अपनी विदेश नीति को लेकर फेलियर मॉडल के रूप में जानी जा रही है, और अब गलत फैसलों की वजह से देश में सिलिंडरों की गंभीर कमी पैदा हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यवसायों, होटल-रेस्तरां और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें - Telangana: तेलंगाना में हुई ड्रग्स पार्टी में बड़ा खुलासा, सांसद और पूर्व विधायक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
एसपीए ने तमिलनाडु में किया विरोध-प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने बताया कि एलपीजी सिलिंडरों की कमी के विरोध में डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) ने पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया। इस गठबंधन में कांग्रेस, वाम दल और वीसीके जैसे दल शामिल हैं। इन पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की।
समस्या का केंद्र सरकार तुरंत करे समाधान- स्टालिन
सीएम स्टालिन ने कहा कि लोगों में बढ़ते गुस्से को देखते हुए केंद्र सरकार को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता और छोटे कारोबारियों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - CAPF:सीएपीएफ बिल के खिलाफ मिल रहा सांसदों का साथ; 23 मार्च को जंतर-मंतर पर धरना, सरकार को नोटिस
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित
दरअसल, 28 फरवरी के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे देश में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसी वजह से कई राज्यों में सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X