{"_id":"69b932c0c7fc818dd20d8675","slug":"five-tourists-rescued-from-drowning-three-treated-for-dog-bites-at-goa-beaches-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीन दृष्टि: गोवा के समुद्र तटों पर डूबने से बचाए गए पांच लोग, आवारा कुत्तों ने तीन पर्यटकों को किया घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मरीन दृष्टि: गोवा के समुद्र तटों पर डूबने से बचाए गए पांच लोग, आवारा कुत्तों ने तीन पर्यटकों को किया घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
मरीन दृष्टि
- फोटो : एक्स/मरीन दृष्टि
विज्ञापन
गोवा के अलग-अलग समुद्र तटों और दूधसागर जलप्रपात पर साप्ताहांत के दौरान पांच लोगों को डूबने से बचाया गया। जीवनरक्षक एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि दक्षिण गोवा के एक समुद्र तट पर आवारा कुत्तों के काटने के बाद तीन अन्य लोगों को भी तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।
सरकार की ओर से नियुक्त एजेंसी 'दृष्टि मरीन' के एक प्रवक्ता ने बताया, बंगलूरू का एक 29 वर्षीय पर्यटक उत्तर गोवा जिले के अश्वेम बीच पर करीब 50 मीटर दूर गहरे पानी में बह गया था, जिसे रेस्क्यू ट्यूब और बोर्ड की मदद से सुरक्षित वापस लाया गया। उत्तर गोवा के बागा बीच पर गुजरात का एक 18 वर्षीय पर्यटक तैरते समय अचानक तेज लहरों की चपेट में आ गया था, जिसे बचा लिया गया।
उत्तर गोवा के कैंडोलिम बीच पर दो घटनाएं सामने आईं, जहां बेलगाम का एक 17 वर्षीय पर्यटक तैरते समय घबराने पर बचाया गया और ब्रिटेन की 67 वर्षीय महिला को चक्कर और सांस लेने में तकलीफ होने पर बीच पर ही इलाज दिया गया। दूधसागर जलप्रपात पर पुणे का एक 36 वर्षीय पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के पानी में उतर गया था, जिसे बचाया गया। एक तीन साल का बच्चा चट्टान से फिसलकर पानी में गिर गया था, उसे भी सुरक्षित निकाला गया।
ये भी पढ़ें: केंद्र ने छह शहरों से शुरू की समय बचाने वाली दो स्पीड पोस्ट सेवाएं, देरी होने पर मनी बैक गारंटी
प्रवक्ता ने बताया, दक्षिण गोवा के बेनौलिम बीच पर अलग-अलग घटनाओं में तीन पर्यटक (62 वर्षीय विदेशी नागरिक, पुणे का 34 वर्षीय व्यक्ति और नागपुर का 31 वर्षीय पर्यटक) आवारा कुत्तों के काटने का शिकार हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे इलाज कराने की सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि कैंडोलिम में एक अन्य घटना में दिल्ली की 42 वर्षीय महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, क्योंकि वॉटर स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक चलती यात्री नाव से टकराने पर उसके टखने में चोट लग गई थी। दक्षिण गोवा के उत्तोड़दा बीच पर जीवनरक्षक एजेंसी के कर्मियों ने वेरका की एक महिला का खोया हुआ सोने का मंगलसूत्र भी ढूंढने में मदद की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X