सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress announces first list of 55 candidates for Kerala Assembly elections 2026 polls

केरल में चुनावी जंग तेज: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची, वीडी सतीशन को मिला पारावूर से टिकट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Tue, 17 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं और कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है। सनी जोसेफ, वी.डी. सतीशन, चांडी ओमन, रमेश चेन्निथला, रम्या हरिदास और के. मुरलीधरन जैसे नेताओं को टिकट मिला है।

Congress announces first list of 55 candidates for Kerala Assembly elections 2026 polls
केरल में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

 केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची के साथ राज्य में चुनावी मुकाबला और तेज हो गया है। पार्टी ने कई मौजूदा नेताओं और नए चेहरों को टिकट दिया है।
Trending Videos


पार्टी ने राज्य अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन को पारावूर सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा चांडी ओम्मेन को पुथुप्पल्ली सीट से टिकट दिया गया है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की राजनीतिक विरासत से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए यहां मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। आइए, जानते हैं और किसे-कहां उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्रमांक विधानसभा सीटों के नाम उम्मीदवार
1 इरुक्कुर एडवोकेट साजीव जोसेफ
2 धर्मडम अब्दुल रशीद
3 थलास्सेरी के.पी. साजू
4 पेरावूर एडवोकेट सनी जोसेफ
5 मानंथवाडी (ST) सुश्री उषा विजयन
6 सुल्तानबाथेरी (ST) आई.सी. बालकृष्णन
7 कल्पेट्टा एडवोकेट टी. सिद्दीके
8 नादापुरम के.एम. अभिजीत
9 क्विलैंडी एडवोकेट के. प्रवीण कुमार
10 बालुस्सेरी (SC) वी.टी. सूरज
11 इलाथुर श्रीमती विद्या बालकृष्णन
12 कोझिकोड नॉर्थ एडवोकेट के. जयंत
13 निलंबूर आर्यदान शौकत
14 वांडूर (SC) ए.पी. अनिल कुमार
15 थवनूर वी.एस. जॉय
16 पोनानी नौशाद अली
17 थ्रिथाला वी.टी. बलराम
18 कोंगड (SC) श्रीमती के.ए. तुलसी
19 मलम्पुझा ए. सुरेश
20 पालक्कड़ रमेश पिशारोडी
21 तारूर (SC) के.सी. सुब्रमणियन
22 चित्तूर एडवोकेट सुमेश अच्युथन
23 नेम्मारा टी. थंकप्पन
24 अलाथुर के.एन. फेबिन
25 मनालूर टी.एन. प्रतापन
26 ओल्लूर एडवोकेट शाजी जे. कोडनकंदथ
27 त्रिशूर राजन जे. पल्लन
28 नट्टिका (SC) एडवोकेट सुनील लालूर
29 कैपामंगलम टी.एम. नजर
30 पुथुक्कड़ के.एम. बाबू राज
31 चालाकुडी सनीश कुमार जोसेफ
32 कोडुंगल्लूर ओ.जे. जनीश
33 अंगमाली रोजी एम. जॉन
34 अलुवा अनवर सदत
35 परवूर वी.डी. सतीशन
36 एर्नाकुलम टी.जे. विनोद
37 त्रिक्काकरा श्रीमती उमा थॉमस
38 कुन्नाथुनाड (SC) वी.पी. सजींद्रन
39 मुवत्तुपुझा डॉ. मैथ्यू कुजलनादन
40 वैकोम (SC) के. बिनिमोन
41 कोट्टायम तिरुवंचूर राधाकृष्णन
42 पुथुप्पल्ली चांडी ओमन
43 अरूर श्रीमती शानीमोल उस्मान
44 चेरथला के.आर. राजेंद्र प्रसाद
45 हरिपद रमेश चेन्निथला
46 मावेलिक्कारा (SC) सुश्री एडवोकेट मुथारा राज
47 करुनागप्पल्ली सी.आर. महेश
48 कोट्टारक्करा श्रीमती एडवोकेट पी. आइशा पोट्टी
49 पथानापुरम ज्योतिकुमार चमक्कला
50 कुंडारा पी.सी. विष्णुनाथ
51 कोल्लम श्रीमती एडवोकेट बिंदु कृष्णा
52 चथन्नूर सूरज रवि
53 चिरायिनकीझु (SC) सुश्री रम्या हरिदास
54 वट्टियोरकावु के. मुरलीधरन
55 कोवलम एम. विन्सेंट


कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन स्थानीय समीकरण, संगठन की ताकत और जीत की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि इन उम्मीदवारों के साथ वह केरल में मजबूत चुनावी लड़ाई लड़ेगी।

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब बाकी सीटों के लिए भी जल्द ही नामों की घोषणा होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सूची के साथ केरल में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है और आने वाले दिनों में अन्य दल भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।


केरल में चुनाव कब?
केरल में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी, जबकि 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार केरल में करीब 2.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

क्या हैं पिछले चुनावी नतीजे?
गौरतलब है कि केरल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव 2021 में एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने 140 में से 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और पिनरई विजयन मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed