{"_id":"69c0408a73657375e50bdaea","slug":"news-updates-north-east-west-south-india-elections-2026-politics-crime-national-news-in-hindi-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: असम में एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत; मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: असम में एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में दो की मौत; मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असम के सोनीपुर जिले में रविवार की रात एक एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सोनीपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्ता ने बताया कि एक मरीज और उसके परिवार के सदस्यों को ले जा रही एंबुलेंस तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने कहा, "छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल लोगों को तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस के साथ आपातकालीन सेवा दल दुर्घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे, बचाव अभियान शुरू किया और राजमार्ग को खाली कराया।
Trending Videos

मणिपुर के थोबल में प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने थोबल जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उग्रवादी यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-कोइरेंग) गुट से जुड़े हैं। पुलिस ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बड़ी कामयाबी की जानकारी दी। पुलिस ने इन उग्रवादियों को रविवार को नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के हाओखोंग इलाके से पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने इनके पास से दो इंसास (INSAS) राइफल, आठ इंसास एलएमजी मैगजीन, पांच इंसास राइफल मैगजीन और 100 कारतूस जब्त किए हैं। हथियारों के अलावा पुलिस ने इनके पास से एक लाख रुपये नकद और पांच हेलमेट भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि संगठन के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
कर्नाटक के रामनगर में भीषण बस हादसा, चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
कर्नाटक के रामनगर जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर चन्नापटना तालुक के पास एक निजी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान केरल के कालीकट निवासी मोहम्मद फरहान (22), सुल्फी (45), बेंगलुरु के रशीद (45) और साकेर के नाम से हुई है। हादसे में दो अन्य यात्री, अब्दुल और एलन घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए चन्नापटना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीके ट्रेवल्स की यह बस केरल के कालीकट से बेंगलुरु जा रही थी। सुबह करीब 4:10 बजे ड्राइवर रियाज को शायद झपकी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस रेलिंग तोड़ने के बाद भी करीब 100 मीटर तक आगे चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर चन्नापटना ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ड्राइवर रियाज को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर वहां सुरक्षा घेरा नहीं होता, तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। इससे पहले 25 दिसंबर को चित्रदुर्ग में भी एक बस हादसे में छह लोगों की जलकर मौत हुई थी।