सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Notice Haryana DGP CBI SIT probe Gurugram girl Crime IO physical appearance hindi news updates

Supreme Court: गुरुग्राम में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में अदालत सख्त, हरियाणा के DGP से जवाब मांगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के गुरुग्राम में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सख्त रूख अपनाया है। अदालत ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से जवाब मांगा है। पुलिस आयुक्त को 25 मार्च को खुद पेश होकर ब्योरा देने को कहा गया है। जानिए पुरा मामला

Supreme Court Notice Haryana DGP CBI SIT probe Gurugram girl Crime IO physical appearance hindi news updates
सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा से जवाब मांगा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। शीर्ष अदालत ने सीबीआई- स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच कराए जाने की मांग वाली याचिका पर हरियाणा सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त (सीपी) और मामले की जांच कर रहे अधिकारी (आईओ) को मामले के सभी रिकॉर्ड के साथ 25 मार्च को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
Trending Videos


सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा पुलिस की जांच पर जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा पुलिस की जांच से भी नाराजगी जाहिर की और इस पर हैरानी जताई। हरियाणा के एडवोकेट जनरल को राज्य में कार्यरत महिला आईपीएस अधिकारियों के नाम सुझाने का भी निर्देश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि बच्ची के माता-पिता द्वारा दायर हलफनामे से पता चलता है कि पीड़ित से न्यायालय में जिस तरह से पूछताछ की गई, वह भी बेहद परेशान करने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने बच्ची के माता-पिता द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। याचिका में सीबीआई से जांच की मांग की गई है और हरियाणा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। 

पीड़िता के वकील ने आरोपी के पीड़िता के नजदीक रहने पर उठाए सवाल
पीड़िता के माता-पिता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारियों द्वारा पीड़िता माता-पिता को एफआईआर वापस लेने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि जब मजिस्ट्रेट ने बच्ची के बयान दर्ज किए तो उस वक्त आरोपी भी अदालत के वेटिंग रूम में मौजूद थे, जबकि कानून आरोपी को पीड़िता के इतने करीब आने की इजाजत नहीं देता। मुकुल रोहतगी ने महिला जांच अधिकारी के पूर्व में एक रिश्वत के मामले में आरोपी होने का भी अदालत में जिक्र किया। रोहतगी ने बताया कि बच्चे को कई दिनों तक पुलिस स्टेशन, बाल कल्याण समिति कार्यालय, मजिस्ट्रेट कोर्ट और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।  

ये भी पढ़ें- Supreme Court: जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा पाई-पाई का हिसाब


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed