Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
West Asia Crisis PM Modi Major Message to World from lok sabha farmers to industry energy speech highlights
{"_id":"69c0fe5c6bfef73cba091b76","slug":"west-asia-crisis-pm-modi-major-message-to-world-from-lok-sabha-farmers-to-industry-energy-speech-highlights-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने संसद से दुनिया को दिए बड़े संदेश, भारत के फैसले-रुख कैसे? 10 ग्राफिक्स में देखें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने संसद से दुनिया को दिए बड़े संदेश, भारत के फैसले-रुख कैसे? 10 ग्राफिक्स में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Riya Dubey
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:18 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया तनाव के बीच लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि इस संकट के घड़ी में देश किन-किन चुनौतियों का सामना कर रहा है। साथ ही पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 12
पीएम मोदी का भाषण
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी दी है। इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है।
Trending Videos
2 of 12
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
भारत की चिंताएं क्यों है अधिक?
उन्होंने कहा कि युद्ध से प्रभावित देशों के साथ भारत के व्यापक व्यापारिक रिश्ते हैं। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वह दुनिया के दूसरे देशों के साथ हमारे व्यापार का भी एक अहम रास्ता है। खासकर कच्चे तेल और गैस की जरूरतों का बड़ा हिस्सा यही क्षेत्र पूरा करता है। हमारे लिए यह क्षेत्र एक और कारण से भी अहम है। लगभग एक करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं और काम करते हैं। वहां समुद्र में जो वाणिज्यिक शिप चलते हैं, उनमें भारतीय क्रू मेंबर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इन कारणों की वजह से भारत की चिंताएं अधिक हैं। यह आवश्यक है कि भारत की संसद से इस संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
भारतीयों की सुरक्षा का दिया आश्वासन
उन्होंने कहा कि जबसे यह युद्ध शुरू हुआ है, तबसे ही प्रभावित देशों में भारतीयों को जरूरी मदद दी जा रही है। मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों से दो राउंड फोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
4 of 12
पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
इतने भारतीय भारत सुरक्षित लौटे
पीएम ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित लौट चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 12
पीएम मोदी ने क्या कहा?
- फोटो : Amar Ujala
खाड़ी देशों में हजारों भारतीय विद्यार्थी पढ़ते हैं
पीएम ने बताया कि इनमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं। खाड़ी में हजारों भारतीय विद्यार्थी पढ़ते हैं। सीबीएसई ने इन स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया। सीबीएसई इन स्कूलों में बच्चों की निर्बाध पढ़ाई जारी रखने के लिए तत्काल कदम उठा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।