{"_id":"6a81d62a9068bc0aa7057f21","slug":"sonia-gandhi-rahul-gandhi-vande-mataram-complaint-ip-estate-police-station-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम विवाद: अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंदे मातरम विवाद: अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ FIR, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप
Sun, 16 Aug 2026 08:54 PM IST
राकेश कुमार
एएनआई, बंगलूरू।
एएनआई, बंगलूरू।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:54 PM IST
सार
15 अगस्त के कांग्रेस समारोह में वंदे मातरम के दौरान कथित व्यवधान को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी गई है। अधिवक्ता शुभ शर्मा ने आईपी एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वंदे मातरम विवाद
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त को कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में अधिवक्ता शुभ शर्मा ने नई दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन में जानबूझकर व्यवधान डाला गया। अधिवक्ता शुभ शर्मा ने इस कथित घटना को लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
क्या जानबूझकर व्यवधान डाला गया?
शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान जानबूझकर बाधा या व्यवधान पैदा किया गया। इसी आरोप को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था।
यह भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं TMC और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या?
विज्ञापन
कर्नाटक में भी केस दर्ज
इससे पहले कर्नाटक के मंगलूरू में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को गाने के दौरान सोनिया गांधी के हाव-भाव को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है।
भाजपा नेता ने क्या कहा?
मंगलुरु में भाजपा नेता विकास पुत्तुर ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की हरकतों को पूरे भारत ने देखा है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से वंदे मातरम का विरोध करती रही है। कल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान वंदे मातरम बजाया गया। तब सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में रुकावट डाली। हमने और पूरे देश ने देखा कि वह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थीं और उन्हें निर्देश दे रही थीं।