फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali-Chhath Train Booking: Check Dates Before Planning Your Journey

Railways: दिवाली-छठ की टिकट के लिए न करें आखिरी वक्त का इंतजार, इन तारीखों से शुरू होगी बुकिंग

Sun, 16 Aug 2026 07:26 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 16 Aug 2026 07:26 PM IST
सार

रेलवे के मौजूदा नियमों के तहत ट्रेन टिकट की बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। यानी जिस दिन सफर करना है, उससे 60 दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है। एसी क्लास की बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू होती है।
 

विज्ञापन
Diwali-Chhath Train Booking: Check Dates Before Planning Your Journey
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा,दिवाली और छठ पर घर जाने की होड़ हर साल देखने को मिलती है। ट्रेन में सीट पक्की करने के लिए लाखों लोग एडवांस रिजर्वेशन शुरू होने की तारीख का इंतजार करते हैं। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में सफर करने वाले हैं, तो आइए जानते हैं इस साल की ट्रेन टिकट बुकिंग का पूरा शेड्यूल।

विज्ञापन


2026 में दुर्गा पूजा 16 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। जबकि छठ पूजा 13 नवंबर से शुरू होगी। इस दिन नहाय-खाय होगा। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में कोई यात्री धनतेरस (6 नवंबर) पर यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन टिकट की बुकिंग 7 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, दिवाली (8 नवंबर) के लिए रिजर्वेशन 9 सितंबर से खुलेगा। जबकि छठ पूजा के लिए घर जाने वाले यात्री संध्या अर्घ्य (15 नवंबर) के दिन की यात्रा का टिकट 16 सितंबर से बुक कर सकेंगे। वहीं, उषा अर्घ्य (16 नवंबर) के बाद वापसी की यात्रा के लिए टिकट 17 सितंबर से बुकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के मौजूदा नियमों के तहत ट्रेन टिकट की बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। यानी जिस दिन सफर करना है, उससे 60 दिन पहले टिकट बुक किया जा सकता है। एसी क्लास की बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू होती है। ऐसे में त्योहारों के दौरान कंफर्म टिकट के लिए बुकिंग खुलते ही टिकट करना बेहतर रहेगा।


हालांकि भारतीय रेलवे हर साल त्योहारों के मौके पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाता है, ताकि घर जाने वाले यात्रियों को आसानी हो। खासतौर पर दिवाली और छठ के समय यह सुविधा हर साल शुरू की जाती है। फिलहाल रेलवे की तरफ से इस साल की स्पेशल ट्रेनों का ऐलान नहीं किया गया है, पर आने वाले दिनों में यह ऐलान होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed