सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   These Candidates Will Help the BJP Achieve a Hat-trick in Assam

BJP: असम में भाजपा की हैट्रिक लगाने में मदद करेंगे ये उम्मीदवार, जल्द होगी नामों की घोषणा

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 17 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा असम में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दे सकती है, साथ ही नए चेहरों को भी मौका मिलेगा। पार्टी 2024 चुनाव में वोट अंतर बढ़ाकर अपनी जीत मजबूत करना चाहती है।

These Candidates Will Help the BJP Achieve a Hat-trick in Assam
BJP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा असम में अपने वर्तमान विधायकों में से ज्यादातर को दुबारा चुनाव में उतार सकती है। वर्तमान विधायकों के अलावा संगठन के बड़े नेताओं, पूर्व सांसदों और विधायकों को भी पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का टिकट भी तय माना जा रहा है। पार्टी युवाओं और महिलाओं को भी पर्याप्त टिकट देकर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। मंगलवार को पार्टी नेता जेपी नड्डा के घर हुई बैठक में सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई है। बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर अंतिम विचार किया जा सकता है। इसके बाद जल्द ही भाजपा असम के अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। 

Trending Videos

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ अच्छा वोट शेयर हासिल करते हुए जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव की तुलना में उसके वोट प्रतिशत में ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी भी हुई थी। लेकिन इसके बाद भी एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन के वोटों में बहुत मामूली ही अंतर था। भाजपा इस अंतर को बढ़ाकर अपनी जीत का दायरा बढ़ाना चाहती है। इसके लिए असमिया समाज के विभिन्न वर्गों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम में 'अबकी बार, सौ पार'- प्रेम शुक्ला 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अमर उजाला से कहा कि असम में हेमंत बिस्वा सरमा सरकार की मजबूत वापसी होगी और भाजपा फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा असम में सौ सीट हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि असम में केंद्र सरकार और हेमंत बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य में विकास की नई राजनीति खड़ी की है, जबकि उसके पहले कांग्रेस की सरकारों ने असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में विकास करना आवश्यक नहीं समझा। यही कारण है कि आम के युवा और अन्य लोगों ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed