सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka yadgir woman suicide social boycott panchayat order bns case police investigation

Karnataka: सामाजिक बहिष्कार-उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने भीमा नदी में कूदकर दी जान, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

यादगीर में सामाजिक बहिष्कार से परेशान 46 वर्षीय महिला ने भीमा नदी में कूदकर जान दे दी। पंचायत ने बेटे पर लगे आरोप के बाद परिवार पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया था। इस बीच जब महिला को गांव लौटी तो फिर उसे प्रताड़ित किया गया और सहारा देने वालों को भी धमकाया गया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

karnataka yadgir woman suicide social boycott panchayat order bns case police investigation
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के यादगीर जिले में एक 46 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही समाज के लोगों के बहिष्कार और लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Trending Videos


मृतक महिला की पहचान कमलम्मा के रूप में हुई है, जो यादगीर के गिरिनगर इलाके की रहने वाली थी। महिला के पति यल्लप्पा सूर्यवंशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यल्लप्पा ने बताया कि उनके बेटे पर लगे एक बिना साबित हुए आरोप की वजह से समाज के कुछ लोगों ने उनके परिवार का बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, आठ सितंबर 2025 को एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत ने परिवार पर 10 साल का सामाजिक बहिष्कार लगा दिया और उन्हें गांव छोड़ने का हुक्म दिया। इस कड़े फैसले के बाद परिवार यादगीर शहर में एक किराए के मकान में रहने लगा था।

ये भी पढ़ें: Assam: जालुकबारी से हिमंता तो दिसपुर से बोरदोलोई को टिकट, असम भाजपा की पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम

हालांकि, इस महीने की शुरुआत में, जब महिला अपने पैतृक इलाके में वापस लौटी, तो कुछ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर उसे रोका और उन्होंने बहिष्कार की बात दोहराई और उसे वहां रहने से मना कर दिया। यल्लप्पा का आरोप है कि जिन रिश्तेदारों ने कमलम्मा को सहारा देने की कोशिश की, उन्हें भी समाज से बाहर निकालने की धमकी दी गई।

इस मानसिक दबाव और अपमान को कमलम्मा सहन नहीं कर पाई। उसने 14 मार्च की शाम और 15 मार्च की सुबह के बीच जोलाददगी गांव के पास भीमा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने 15 मार्च को नदी से महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने यल्लप्पा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed