{"_id":"697f538c827358e39b09f4f2","slug":"child-died-in-thane-after-being-bitten-by-dog-the-hospital-is-facing-allegations-of-negligence-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: ठाणे में कुत्ते के काटने के कुछ हफ्ते बाद बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; लोगों में आक्रोश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: ठाणे में कुत्ते के काटने के कुछ हफ्ते बाद बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; लोगों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक किशोर की कुत्ते के काटने के कुछ हफ्तों बाद मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि उसे एंटी-रेबीज के टीके लगाए गए थे। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही और दवाओं की कमी का आरोप लगाया है।
कुत्ते का काटना
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भिवंडी इलाके में एक 12 साल के किशोर की आवारा कुत्ते के काटने के कुछ हफ्तों बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को भिवंडी में एक कुत्ते ने किशोर को काट लिया था। परिवार उसे तुरंत भिवंडी के सरकारी आईजीएम अस्पताल ले गया। वहां से उसे ठाणे सिविल अस्पताल भेजा गया और फिर वापस आईजीएम अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया और परिवार उसे घर ले गया।
ये भी पढ़ें: NCP Politics: 'सुनेत्रा का शपथ ग्रहण शरद पवार की जानकारी के बिना हुआ', एनसीपी-एसपी नेता का दावा
डॉक्टरों का क्या है कहना?
अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को एंटी-रेबीज के टीके और टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए थे। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद अचानक किशोर की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर अभी यह साफ नहीं कर पाए हैं कि मौत कुत्ते के काटने से हुई या इसकी कोई और वजह थी।
क्या बोले विधायक?
इस मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा, आवारा कुत्तों का आतंक और उनसे होने वाली मौतें एक गंभीर समस्या बन गई हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि इलाके के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी है और कर्मचारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और गुस्से का माहौल है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन