सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinese national arrested in Dharamshala had previously served in the Chinese police News In Hindi

क्या चल रही दलाई लामा की जासूसी की साजिश?: धर्मशाला में चीनी नागरिक गिरफ्तार, चीन पुलिस में दे चुका है सेवाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मैक्लोडगंज में बिना वैध भारतीय वीजा के रह रहे चीनी नागरिक लौ वेननियन को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि वह चीन पुलिस में सेवाएं दे चुका है। उसके खातों में लाखों युआन मिले हैं और मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है। मामला जासूसी से जुड़ा हो सकता है।

Chinese national arrested in Dharamshala had previously served in the Chinese police News In Hindi
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की नगरी मैक्लोडगंज में हिमाचल पुलिस ने चीन के नागरिक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ बिना वैध भारतीय वीजा के लंबे समय तक भारत में ठहरने के आरोप में मैक्लोडगंज पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चीन पुलिस में सेवाएं दे चुका है।

Trending Videos


कांगड़ा एसपी कार्यालय की सुरक्षा शाखा को विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौजूदगी की सूचना मिली थी। पासपोर्ट के अनुसार उसका नाम लौ वेननियन और जन्म तिथि 10 मई 1965 है। जन्म स्थान सिचुआन और पासपोर्ट जारी स्थान युन्नान दर्ज है। उसके पास नेपाल सरकार की ओर से जारी पर्यटक वीजा पाया गया, जिसकी अवधि 29 जून 2025 से 26 सितंबर 2026 (90 दिन) अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US Ties: रूस से तेल खरीद पर लगा टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका, व्हाइट हाउस ने दिए संकेत; लेकिन रखी बड़ी शर्त

पुलिस कर रही जांच
उधर, कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चीनी नागरिक हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसकी गतिविधियां जासूसी से जुड़ीं तो नहीं हैं। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में लगभग चार लाख चीनी युआन की राशि मिली है। उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। वह करीब पांच माह से मैक्लोडगंज के नजदीक एक गांव में किराये के मकान में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान

दलाई लामा को जेड प्लस सुरक्षा

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु और 14वें दलाई लामा को पूर्व में चीन की ओर से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। बीते वर्ष खुफिया इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा को खतरा माना गया था, जिसके बाद भारत सरकार ने उन्हें देशभर में जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के कमांडो संभाल रहे हैं। कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में आईबी सहित कई केंद्रीय जांच एजेंसियों के कार्यालय हैं। बावजूद इसके लंबे समय तक चीनी नागरिक की मौजूदगी किसी केंद्रीय एजेंसी के संज्ञान में न आना सवाल खड़े करता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed