{"_id":"6a560a8fc48b277fc40c71d8","slug":"cid-adg-supratim-sarkar-among-28-ips-officers-transferred-in-major-west-bengal-police-rejig-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला, CID ADG सुप्रतिम सरकार भी सूची में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 आईपीएस अधिकारियों का किया गया तबादला, CID ADG सुप्रतिम सरकार भी सूची में शामिल
Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
Pavan
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Pavan
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:38 PM IST
सार
Major Rejig in West Bengal Police: पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिसमें 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसमें सीआईडी के एडीजी सुप्रतिम सरकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल
- फोटो : X @WBPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी एक सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 आईपीएस अधिकारियों और पांच डब्ल्यूबीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य सरकार का यह फैसला पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस बड़े बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
- सुप्रतिम सरकार: सीआईडी के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सुप्रतिम सरकार का तबादला कर उन्हें अब एडीजी, टेलीकम्युनिकेशंस बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उन्हें कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया था।
- एन आर बाबू: सुधार गृह सेवाओं के डायरेक्टर जनरल रहे एन आर बाबू अब सीआईडी के नए डीजी और आईजीपी होंगे।
- अमित कुमार राठौड़: त्रिपुरारी अथर्व की जगह अमित कुमार राठौड़ को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- के जयरामन: उत्तर बंगाल के एडीजी रहे के. जयरामन को अब आर्थिक अपराध निदेशालय का डायरेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)