फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CJP's Saurav Das alleges "intimidation" of his family by Puducherry Police at behest of Centre

सीजेपी के सौरव दास के परिवार से पूछताछ: केंद्र पर लगाया डराने का आरोप; पुडुचेरी पुलिस ने क्या वजह बताई?

Thu, 13 Aug 2026 08:38 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 13 Aug 2026 08:38 AM IST
सार

सीजेपी के सौरव दास ने परिवार से पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं कि उसके इशारे पर उनके परिवार को डराया जा रहा है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के हालिया पुडुचेरी दौरे का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या उसी दौरान परिवार को डराने की रणनीति बनी थी। दास के आरोपों पर पुडुचेरी पुलिस ने क्या कहा? पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
CJP's Saurav Das alleges "intimidation" of his family by Puducherry Police at behest of Centre
परिवार से पूछताछ पर भड़के सौरव दास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया कि पुडुचेरी पुलिस उनके घर पहुंची और उनसे परिवार से पूछताछ की। दास ने दावा किया कि 'केंद्र सरकार के कहने पर' उनके परिवार को डराया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
सौरव दास ने क्या-क्या कहा?
सौरव दास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि पुलिस को उनके घर जाने का आदेश किसने दिया। इसके पीछे वजह क्या थी। दास ने लिखा, दो घंटे पहले पुडुचेरी पुलिस मेरे घर पहुंची और परिवार से कई तरह के सवाल किए। पुडुचेरी पुलिस परेशान क्यों कर रही है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यह कानूनी प्रक्रिया है? 
विज्ञापन


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन वाली सरकार उनके परिवार को 'डरा' रही है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के स्वभाव के मुताबिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पुडुचेरी में भाजपा सरकार मेरे परिवार को क्यों डरा रही है? पुडुचेरी सरकार का चरित्र ऐसा नहीं है। यह केंद्र सरकार के कहने पर किया जा रहा है। दास ने आगे आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का मकसद उन्हें चुप कराने के लिए डराना है। उन्होंने कहा कि इससे वह अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने से पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें: सीबीएसई परीक्षा विभाग में 44% पद खाली, संसद की समिति ने जताया गड़बड़ी का खतरा; ठेके पर कितना भरोसा?

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, अगर इसका मकसद मुझे डराकर चुप कराना है, तो यह काम नहीं करेगा। इससे मैं डरकर पीछे नहीं हटूंगा। इससे बेहतर व्यवस्था बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत होगा। ऐसी व्यवस्था जिसमें पुलिस कानून का पालन करे, न कि गुंडों की तरह व्यवहार करे। 


उन्होंने पुलिस के उनके घर पर जाने के आधार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, केंद्र सरकार के कहने पर पुडुचेरी सरकार मेरे परिवार को क्यों डरा रही है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यह कानूनी प्रक्रिया है?

गृह मंत्री शाह के पुडुचेरी दौरे पर उठाए सवाल
दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुडुचेरी दौरे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, सिर्फ दो दिन पहले अमित शाह पुडुचेरी में थे। वहां उन्होंने पुडुचेरी के गृह मंत्री और उपराज्यपाल से मुलाकात की। उपराज्यपाल को कई साल पहले गुजरात में मोदी के 'आंख और कान' के रूप में जाना जाता था। क्या उस बैठक में परिवार को डराने की यह रणनीति बनाई गई थी? 

पुडुचेरी पुलिस ने क्या कहा?
  • पुडुचेरी पुलिस ने कहा कि कि पुलिस का घर जाना स्वतंत्रता दिवस से पहले की जा रही नियमित सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा था।
  • पुलिस ने बताया कि वीआईपी के आने-जाने वाले इलाकों में घरों और होटलों पर पूछताछ की जा रही थी। 
  • पुलिस के मुताबिक, इसका मकसद यह पता करना था कि हाल में कोई नया व्यक्ति पुडुचेरी आया है या वहां ठहरा हुआ है।
  • एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पूछताछ नियमित थी और स्वतंत्रता दिवस से पहले की जा रही सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed