फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai ncp mlc zeeshan siddique alleges death threat call again

Mumbai: एनसीपी एमएलसी जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में ही दूसरी घटना

Thu, 13 Aug 2026 08:34 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 13 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और सीएम देवेंद्र फडणवीस से की है। यह एक हफ्ते में दूसरी धमकी है, जो जीशान सिद्दीकी को मिली है। 

विज्ञापन
mumbai ncp mlc zeeshan siddique alleges death threat call again
जीशान सिद्दीकी - फोटो : एक्स@zeeshanBabaS

विस्तार

एनसीपी के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान को एक फोन कॉल पर धमकी दी गई। जीशान का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। 
विज्ञापन


जीशान सिद्दीकी के फोन पर भेजा गया ऑडियो संदेश
पुलिस ने बताया कि जीशान सिद्दीकी को फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर की तरफ से जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने जीशान सिद्दीकी के फोन पर ऑडियो संदेश भेजा। जीशान अख्तर फिलहाल भारत से बाहर किसी अज्ञात जगह पर रह रहा है। जीशान सिद्दीकी ने धमकी की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और सीएम फडणवीस को दे दी है। 
विज्ञापन


बीते हफ्ते भी मिली थी धमकी
जीशान सिद्दीकी को इससे पहले बीते हफ्ते भी जान से मारने की धमकी मिली थी। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस  के मुताबिक, वायरल ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो में जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल भी मिली थी जीशान को धमकी
इससे पहले बीते साल 22 अप्रैल को भी जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी और यह धमकी दाऊद की डी कंपनी की तरफ से दी गई थी। उस वक्त जीशान सिद्दीकी को डी कंपनी की तरफ से एक ईमेल मिला था। पुलिस के अनुसार, ईमेल में जीशान सिद्दीकी को उनके पिता की तरह ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। अपराधियों ने जीशान से 10 करोड़ रुपये देने की डिमांड की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed