फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cjp-school-thik-karo-campaign-abhijeet-dipke-hingoli-maharashtra

स्कूल ठीक करो अभियान: CJP का एलान, स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के हिंगोली से होगी शुरुआत; दीपके क्या बोले?

Fri, 14 Aug 2026 10:45 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर
पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 14 Aug 2026 10:45 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से ग्रामीण सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की पहल शुरू करेगी। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव हिंगोली से शुरू होने वाले इस अभियान में स्थानीय स्तर पर स्कूलों की सुविधाओं और स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। अभियान के तहत बनाई गई टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों और सरपंचों से स्कूलों में जरूरी सुधार कराने की अपील करेंगी।

विज्ञापन
cjp-school-thik-karo-campaign-abhijeet-dipke-hingoli-maharashtra
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और जवाबदेही में सुधार करना है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अभियान की शुरुआत सुबह 7:30 बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी।
विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा, "मैं अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करूंगा। वहां के सरपंच से स्थानीय सरकारी स्कूल की मरम्मत कराने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करूंगा कि स्कूल में बेंच और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हों।" अभिजीत दीपके ने कहा, "हमने ऐसी टीमें बनाई हैं, जो गांवों का दौरा करेंगी। लोगों और सरपंचों से स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाने का अनुरोध करेंगी, क्योंकि हम इसे सभी की भागीदारी से करना चाहते हैं।" 
विज्ञापन


सीएम फडणवीस की तिरंगा यात्रा पर क्या बोले दीपके?
छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित तिरंगा यात्रा के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने कहा, "हमारे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसी यात्राएं होनी चाहिए। लेकिन शिक्षा पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि हमें ऐसे वीडियो मिल रहे हैं, जिनमें लड़कियां शिकायत कर रही हैं कि उन्हें अपने स्कूल पहुंचने के लिए सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और कोई सड़क नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों की मरम्मत कराने की अपील
अभियान की घोषणा करते हुए दीपके ने पहले संबंधित गांवों के सरपंचों से नेतृत्व करने और अपने क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की मरम्मत कराने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के स्कूलों का दौरा करने और वहां किसी सुविधा की कमी मिलने पर सीजेपी को इसकी जानकारी देने की भी अपील की थी।


स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, "आजादी के 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के लिए गुहार नहीं लगानी चाहिए। एक देश के रूप में हमने ग्रामीण बच्चों को सबसे खराब तरीके से विफल किया है। इस स्वतंत्रता दिवस पर सीजेपी गांवों में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए 'स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करेगी।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा था, "हम ऐसा भारत चाहते हैं, जहां बच्चे तिरंगा स्कूल लेकर जाएं, न कि गरीबी के कारण ट्रैफिक सिग्नल पर उसे बेचें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed