{"_id":"6a71bc2cd5d92a691b03caa7","slug":"class-10-student-murdered-after-exploited-in-assam-three-arrested-including-a-minor-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में दरिंदगी की इंतहा: मां लौटी तो बिस्तर पर मिली बेटी की लाश; दुष्कर्म के बाद नाबालिग को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में दरिंदगी की इंतहा: मां लौटी तो बिस्तर पर मिली बेटी की लाश; दुष्कर्म के बाद नाबालिग को उतारा मौत के घाट
Tue, 04 Aug 2026 03:48 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:48 PM IST
सार
अअसम के हैलाकांडी जिले में नाबालिग छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर कड़ी सजा और त्वरित न्याय की मांग की, जबकि कई संगठनों ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के हैलाकांडी जिले में कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात छात्रा की मां पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। जब वह वापस घर लौटीं तो उन्होंने बेटी का शव बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा देखा। शव पर चोट के स्पष्ट निशान भी थे, जिससे किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में क्या कदम उठाए?
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कटलीछेरा पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसके रॉय सिविल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया, जिसने जांच के दौरान एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: क्लीनिंग सर्विस के बहाने घरों में चोरी?: विज्ञापन वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार; कैसे बिछाते थे जाल?
घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा क्यों फूटा?
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-6 (NH-6) को जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस घटना की कई सामाजिक और स्थानीय संगठनों ने कड़ी निंदा की है। संगठनों ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने विरोध मार्च निकाले और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।