Maharashtra: एसआईआर के समानांतर मतदाता सूची जांच का आरोप, रोहित पवार ने भाजपा पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 अगस्त को लोकतंत्र व राष्ट्रनिर्माण के मुद्दे पर जेन जी और जेन अल्फा छात्रों से बात करेंगे। संघ प्रमुख इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंंस की 15वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा युवा सम्मेलन है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स में होने जा रहे इस सम्मेलन में देश के 100 शहरों से 15 से 19 वर्ष की आयु के 2000 छात्र जुटेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बाद संघ युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता बरकरार रखना चाहता है। संघ प्रमुख के इस संवाद को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
नौसेना की आपत्ति के बाद सरकारी इमारत में संशोधन, परिवहन भवन की ऊंचाई 4 मंजिल घटाई गई
भारतीय नौसेना की सुरक्षा आपत्तियों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने वर्ली में प्रस्तावित परिवहन भवन की योजना बदली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने मूल 16 मंजिला इमारत की योजना को संशोधित किया। अब यह भवन भूतल, दो पोडियम और चार ऊपरी मंजिलों का होगा। नौसेना ने नौसैनिक प्रतिष्ठानों के पास ऊंचाई प्रतिबंधों पर आपत्ति जताई थी। परिवहन विभाग ने सोमवार को संशोधित डिजाइन को प्रशासनिक और दूसरी वित्तीय मंजूरी दी। रक्षा नियमों का पालन करने के लिए सरकार ने भवन की ऊंचाई कम की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) इसका निर्माण करेगा। यह नया प्रशासनिक केंद्र परिवहन आयुक्तालय के विभिन्न कार्यालयों को एक छत के नीचे लाएगा। इसका उद्देश्य संचालन को सुव्यवस्थित करना है। जीआर में अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और बजट के भीतर खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश है। संशोधित लेआउट की मंजूरी से लंबे समय से अटके परिवहन भवन परियोजना का निर्माण जल्द शुरू हो सकेगा।
सोमवार सुबह ठाणे शहर की एक झील से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार, महिला की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि उन्हें राबोडी इलाके की अम्बे-घोसाले झील में एक शव तैरने की सूचना सुबह करीब 9:25 बजे मिली। आरडीएमसी और ठाणे दमकल विभाग के कर्मियों ने शव को झील से निकाला। इसे राबोडी पुलिस को सौंप दिया गया। प्रारंभिक प्रक्रियाओं के बाद, शव पोस्टमार्टम जांच के लिए ठाणे जिला सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर महिला की पहचान व मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पांच और 29 जुलाई को भी ठाणे में ही एक किशोरी और एक युवती के शव बरामद किए गए थे। युवती का शव कल्याण कस्बे में झील से बरामद किया गया था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अभय ओका ने कहा कि नागरिकों को यह बताना या सिखाना अदालतों का काम नहीं है कि उन्हें क्या कहना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने सांविधानिक अदालतों को
सुझाव दिया कि वे उन आपराधिक मामलों को खारिज कर दें जो सिर्फ असहमति की आवाज को दबाने के लिए शुरू किए गए हैं। मुंबई में शनिवार को एक कार्यक्रम में ओका ने कहा कि अदालतों को नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए, चाहे जज याचिकाकर्ताओं की राय से सहमत हों या न हों। उन्होंने कहा कि हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है और संविधान भी इसे मान्यता देता है। आयरलैंड के लेखक सर थॉमस मूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वे सिर्फ वही बातें कहें जो उस समय के शासकों को पसंद हों।
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हनी-ट्रैप में फंसाकर एक शख्स से एक लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अपराध में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर, एक ऑटो-रिक्शा, चार मोबाइल फोन और चोरी की सोने की अंगूठी भी जब्त की। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 31 जुलाई को एक महिला ने ड्राइवर की जरूरत का बहाना बना पीड़ित को बेलानगर बुलाया। उसे घर ले जाकर आरोपियों ने आपत्तिजनक स्थिति में उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिये। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से एक लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित की 1.2 लाख रुपये कीमत की सोने की अंगूठी भी छीन ली और भागने से पहले उसे धमकियां दीं। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और कुछ ही घंटों में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फडणवीस को केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाना चाहते हैं RSS-भाजपा: सपकाल
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस अपने वैचारिक एजेंडे को लागू करने के लिए फडणवीस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं। सपकाल के अनुसार, उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद के लिए विचाराधीन माना जा रहा है। सपकाल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में त्रिभाषा नीति और हिंदी को लेकर हुआ विवाद एक व्यापक राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था। धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद फडणवीस के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधान के इस्तीफे के दिन 25 जुलाई को फडणवीस ने दिल्ली का दौरा भी किया था। हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र में ही थे।
एसआईआर के समानांतर मतदाता सूची जांच का आरोप, रोहित पवार ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं, राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने रोहित पवार के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रोहित पवार को या तो इस प्रक्रिया का विस्तार से अध्ययन करना चाहिए या फिर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलकर इसकी जानकारी लेनी चाहिए। बन ने कहा कि निर्वाचन आयोग हर राजनीतिक दल को बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की मदद के लिए बीएलए नियुक्त करने की अनुमति देता है और भाजपा नियमों के अनुसार ही ऐसा कर रही है।
महाराष्ट्र में एसआईआर का मतदाता सूची सत्यापन चरण 30 जून से शुरू हुआ था। रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एसआईआर प्रक्रिया को खौफनाक घटना बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग राजनीतिक विचार रखने वाले मतदाताओं के नाम हटाए गए या उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया।
पवार ने दावा किया कि जहां निर्वाचन आयोग सरकारी तंत्र के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया चला रहा है, वहीं भाजपा ने बीएलए के जरिये अपनी अलग व्यवस्था शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से मतदाताओं के नाम के सामने तीन विकल्प दिए जा रहे हैं- 'हमारे', 'संदिग्ध' और 'विरोधी'। इसके आधार पर मतदाताओं की पहचान की जा रही है।