Maharashtra Politics: NCP के विलय को CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया अफवाह, बोले- ऐसा होता तो मुझे पता होता
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी और शरद पवार की एनसीपी के मर्जर की बातों को सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने रविवार को अफवाह बताया है। इसके साथ ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सुनेत्रा परिवार को वित्त विभाग ना देने पर भी अपनी बात रखी है।
विस्तार
'भाजपा की जानकारी के बिना विलय संभव नहीं’
फडणवीस ने कहा कि अजित पवार हर महत्वपूर्ण बात मुझे बताया करते थे। क्या एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बातचीत भाजपा की जानकारी के बिना पूरी हो सकती है? हमें 12 फरवरी की किसी तारीख की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी एक स्वतंत्र पार्टी है और अपने फैसले खुद लेती है, लेकिन भाजपा की सहयोगी पार्टी होने के नाते उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वह कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले भाजपा से परामर्श करे।
'बजट के कारण वित्त विभाग अपने पास रखा'
सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग ना देने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि एनसीपी नेताओं से चर्चा के बाद उन्होंने दिवंगत अजित पवार के पास रहे वित्त विभाग का प्रभार फिलहाल अपने पास ही रखा है, क्योंकि राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाना है। बजट केवल भाषण देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए कई विभागीय बैठकों की आवश्यकता होती है। सुनेत्रा पवार के लिए इतनी बड़ी जिम्मेदारी तुरंत संभालना संभव नहीं था। बजट सत्र के बाद वित्त विभाग के प्रभार पर निर्णय लिया जाएगा। वही, सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में जल्दबाजी को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब एनसीपी को ही देना चाहिए। फैसले परिस्थितियों के अनुसार लिए जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी ने अंतिम संस्कार से पहले ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली थी।
I have noted few reports circulating in the media regarding my appointment as the National President of the Nationalist Congress Party. I wish to state with absolute clarity that these reports are totally baseless and lack any truth.
The Nationalist Congress Party is a… — Praful Patel (@praful_patel) February 1, 2026
प्रफुल्ल पटेल ने किया खंडन
इस बीच, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा, 'मेरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं।' पार्टी में किसी भी प्रकार का निर्णय सभी नेताओं से चर्चा के बाद और उचित समय पर ही लिया जाएगा।
एक वरिष्ठ पत्रकार ने मुझे गलत जानकारी दी थी कि श्री प्रफुल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। जानकारी की पुष्टि किये बिना मैंने मीडिया में कुछ बयान दिया था किंतु बाद में पता चला जानकारी गलत है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजीतदादा…
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 1, 2026
पीयूष गोयल ने स्वीकार की गलती
प्रफुल्ल पटेल का यह बयान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस स्पष्टीकरण के बाद आया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें गलत जानकारी दी गई थी। गोयल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि एक वरिष्ठ पत्रकार ने उन्हें यह सूचना दी थी कि प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बिना पुष्टि किए यह बयान दे दिया, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी गलत थी। गोयल ने स्पष्ट किया कि एनसीपी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजितदादा पवार के नेतृत्व में काम कर रही है और गलत सूचना देने के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को निर्मला सीतारमण की चुनौती, बोलीं- मैं उनके साथ डिबेट के लिए तैयार
