सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde rejects patil statement about balasaheb thackeray said he stays with ayodhya movement

Maharashtra: ‘बाल ठाकरे को अयोध्या आंदोलन से अलग नहीं कर सकते’, पाटिल के बयान पर सीएम शिंदे ने दी सफाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने महाविकास अघाड़ी की संयुक्त वज्रमुठ रैलियों को वज्रझूठ कहकर संबोधित किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि विपक्ष देश तो देश विदेशों में भी भारत और महाराष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। यह देशद्रोह है।

CM Shinde rejects patil statement about balasaheb thackeray said he stays with ayodhya movement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शिवसेना और बाला साहेब ठाकरे पर की कई भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा नेता के बयान को खारिज करते हुए गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाल ठाकरे के नाम को अयोध्या आंदोलन से अलग नहीं किया जा सकता। शिंदे ने कहा कि अयोध्या उनके लिए आस्था का विषय है।

Trending Videos

बालासाहेब पर दी सफाई
एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने मंत्री पाटिल से कहा कि उन्हें बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अयोध्या मेरे लिए आस्था का विषय है। हमने विद्रोह क्यों किया, इसके कारण को समझकर लोगों ने हमें स्वीकार किया, इसलिए हमें शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह मिला है। हमारी सरकार निकाय चुनाव कराने से नहीं डरती है। बालासाहेब ठाकरे को अयोध्या आंदोलन से अलग नहीं कर सकते। बाल ठाकरे ने ही हमें ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ का नारा दिया, जिससे हिंदू समाज एकजुट हुआ। शिंदे का कहना है कि पाटिल ने उनसे कहा था कि उनका इरादा बाला साहेब का अपमान करना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने विपक्ष पर किया हमला
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने महाविकास अघाड़ी की संयुक्त वज्रमुठ रैलियों को वज्रझूठ कहकर संबोधित किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि विपक्ष देश तो देश विदेशों में भी भारत और महाराष्ट्र का अपमान कर रहे हैं। यह देशद्रोह है। सीएम ने उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अहंकार के कारण राज्य में विकास नहीं हो सका। राज्य के कल्याण के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगने में क्या हर्ज है? शिंदे का कहना है कि उनकी सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसे उद्धव सरकार ने रोक दिया था। शिंदे का कहना है कि हमारी सरकार इतना अच्छा काम कैसे कर रही है, विपक्ष इस बात को पचा नहीं पा रहा है। शिंदे का कहना है कि वे शिवसेना के सिर्फ कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही रहेंगे। 2024 का चुनाव अभी दूर है, इसलिए चुनावों का नेतृत्व कौन करेगा, यह कहना मुश्किल है। शिंदे ने पार्टी के चहरे वाले सवाल पर कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed