फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah said that many MLAs of BJP and JDS will join Congress

Karnataka: CM सिद्धारमैया ने उड़ाई विपक्ष की नींद, कहा- BJP-JDS के विधायक कांग्रेस में शामिल होने को बेताब

Mon, 06 Nov 2023 06:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 06:38 PM IST
सार

कर्नाटक में सीएम बदलने की चर्चा को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने विपक्ष को ही आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने कहा, हमारे पास निर्णय लेने के लिए आलाकमान है। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा, जेडीएस के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah said that many MLAs of BJP and JDS will join Congress
सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में सीएम बदलने की चर्चाओं के बीच सीएम सिद्धारमैया को लेकर लगातार विपक्ष चुटकी लेता रहा। लेकिन जैसे ही सीएम सिद्धारमैया ने एक बयान दिया तो उसके बाद से ही विपक्ष की नींद उड़ गई। सीएम सिद्धारमैया ने कहा, जल्द ही भाजपा और जेडीएस विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान यह तय करेगा कि राज्य में मुख्यमंत्री बदला जाना चाहिए या नहीं। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी के किसी भी प्रकार के दबाव के बिना भाजपा, जेडीएस के कई मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक और कई नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। वहीं ऑपरेशन हस्त को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा, कोई हस्त नहीं, कोई ऑपरेशन नहीं। इस तरह के कार्य करने का कोई सावल ही नहीं उठता। जो भी पार्टी में आया उसका स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक के बारे में कहा, जिला प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। संसद चुनाव से पहले या बाद में राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के बारे में एक भाजपा नेता की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सिद्धारमैया ने पूछा, वह हमारी पार्टी के मामले पर टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? हमारे पास निर्णय लेने के लिए आलाकमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बदले की खबरों का खंडन करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए वे ही सीएम बने रहेंगे। हालांकि कुछ कांग्रेसियों को उनका यह बयान पसंद नहीं है। जिसके बाद से सत्ता दल के लोगों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed