Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस हमलावर, प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'महंगाई मैन'
Congress On Petrol-Diesel Price Hike: शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ा दिए गए हैं। इस वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा: अप्रैल 2022 के बाद बढ़े दाम, सीएनजी भी हुई महंगी, जानिए बड़े शहरों में नई दर
'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया- कांग्रेस
कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'महंगाई मैन' मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर करारा प्रहार किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, सीएनजी की कीमतों में भी दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू।'
'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.
— Congress (@INCIndia) May 15, 2026
• पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए
चुनाव खत्म - मोदी की वसूली शुरू
कितने बढ़े दाम और अब क्या हैं कीमतें?
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल का दाम 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब दुनिया पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। इस संघर्ष से महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी हुई है। ब्रेंट तेल की कीमतें 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बाद रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं।
ऊर्जा संकट और वैश्विक प्रभाव
ब्रेंट तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। अमेरिका और ईरान क्षेत्र में दीर्घकालिक युद्धविराम के लिए मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं। युद्ध के दायरे में पश्चिम एशियाई देश भी आ गए हैं। ये देश ईंधन के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। हालांकि, भारत सरकार ने कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति मौजूद है। कांग्रेस ने ईंधन संरक्षण के आह्वान के बीच इस वृद्धि पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: 2026-27 के लिए NEET-UG हटाने की मांग, एमके स्टालिन बोले- राज्यों को खुद तय करने दें मेडिकल दाखिले
पीएम मोदी पर कांग्रेस का करारा हमला
इसी के साथ कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक अलग पोस्ट में लिखा- अमेरिका में अदाणी पर चल रहा फ्रॉड का केस बंद हो जाएगा, अब साफ है कि मोदी ने अमेरिका के साथ एकतरफा डील इसलिए की ताकि अदाणी को राहत मिल सके। यही वजह है कि मोदी अमेरिका के आगे खुलकर बोल नहीं पाते हैं, ट्रंप जितना कहते हैं, मोदी उतना ही करते हैं। मोदी पूरी तरह से कॉमप्रोमाइज्ड हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.