सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress chief Kharge counter to PM Modi My remote control is with someone else but what about Nadda

Politics: 'मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है लेकिन नड्डा का क्या?' खरगे ने PM मोदी पर ऐसे किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 20 Mar 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पार्टी नेता राहुल गांधी को परेशान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'सच बोलने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वह ऐसी चीजों से डरते नहीं हैं और हर चीज के लिए तैयार रहते हैं।

Congress chief Kharge counter to PM Modi My remote control is with someone else but what about Nadda
खरगे और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियां वहां अपनी जोर-आजमाइश में लगी हैं। वार-पलटवार का दौर अभी से जारी है। वहीं, सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेलगावी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर उनके 'रिमोट कंट्रोल' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि  भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहां है।

Trending Videos


राहुल गांधी को किया जा रहा परेशान
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर पार्टी नेता राहुल गांधी को परेशान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'सच बोलने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है, लेकिन वह ऐसी चीजों से डरते नहीं हैं और हर चीज के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की राज्य इकाई द्वारा आयोजित एक युवा सम्मेलन 'युवा क्रांति समावेश' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'मोदी बेलगावी आए और कहा - खड़गे अध्यक्ष (कांग्रेस) बन गए हैं, लेकिन रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है। ठीक है, मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है, लेकिन नड्डा (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा) का रिमोट कंट्रोल कहां है?' उन्होंने आगे कहा 'नड्डा किसके रिमोट से बोलते हैं? आपकी (भाजपा) कई कमजोरियां हैं। आपमें साहस की कमी है।'

क्या बोले थे पीएम मोदी?
दरअसल, पीएम मोदी ने 27 फरवरी को बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खरगे सिर्फ निमित्त है। उनके साथ जिस तरह से व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखकर हर कोई देख और समझ सकता है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।

 राहुल गांधी ने अदाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर लोकसभा में सरकार से सवाल के मुद्दे पर कांग्रेस प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सच बोलने के लिए उनके भाषण को संसद में रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि 'यह लोकतंत्र है ... क्या यह कहना गलत है कि इस देश में लोकतंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा था? यह कहना कि इस देश में अभी भी जातिवाद है? आप (भाजपा सरकार) हमें सच बोलने की अनुमति नहीं देते।'

ईडी-सीबीआई को लेकर किया भाजपा पर हमला
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'भाजपा सरकार की  ईडी, सीबीआई या सीवीसी हम पर हावी नहीं हो सकते, हम उनसे डरते नहीं हैं। राहुल गांधी न कभी डरे हैं और न कभी डरेंगे। वह सच बोलते हैं, और ऐसे व्यक्ति को परेशान किया जा रहा है। क्या वे उसे जेल में डाल देंगे? हम हर चीज के लिए तैयार हैं।' इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के ठेकेदारों के संघ द्वारा राज्य में अपने 40 प्रतिशत कमीशन चार्ज के सबूत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अमित शाह को यहां कार्रवाई करनी चाहिए। 

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद खरगे की बेलगावी की यह पहली यात्रा थी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार, विधायक दल के नेता और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया सहित कई नेता यहां सीपीईडी मैदान में आयोजित मेगा रैली का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed