सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ketan Bhatikar, who was the party's face in the Ponda by-election, died of a snake bite

Goa: 38 साल के कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप काटने से मौत, पोंडा उपचुनाव में थे पार्टी का चेहरा

पणजी, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 15 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

गोवा कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गोवा-कर्नाटक सीमा के करमाल घाट इलाके में वाहन से उतरने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। उन्हें धरबंदोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Congress leader Ketan Bhatikar, who was the party's face in the Ponda by-election, died of a snake bite
सांप काटने से कांग्रेस नेता की मौत - फोटो : X (Goa Congress)
विज्ञापन

विस्तार

गोवा कांग्रेस के नेता केतन भाटीकर की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ जब 38 वर्षीय भाटीकर कर्नाटक के दांदेली गांव जा रहे थे।
Trending Videos


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित करमाल घाट इलाके में केतन भाटीकर किसी कारण से वाहन से नीचे उतरे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें गोवा के धरबंदोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटीकर ने उपचुनाव के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी 

केतन भाटीकर हाल ही में रद्द हुए पोंडा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा थे। उन्हें कांग्रेस ने पोंडा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद यह उपचुनाव रद्द कर दिया गया था। भाटीकर ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) के जरिए चुनौती दी थी। यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने केतन भाटीकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं, गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पार्टी नेता के निधन पर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार, दोस्तों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम पार्टी नेता डॉ. केतन भाटीकर के निधन से बेहद दुखी हैं। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पार्टी व समाज के लिए उनका योगदान हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगे कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed