सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Pawan Khera defends Kharge's "Ganga dip" remark, questions claims of insult to Sanatan Dharma

Congress: पवन खेड़ा ने खरगे के 'गंगा स्नान' वाले बयान का किया बचाव, सनातन धर्म के अपमान के दावों पर उठाए सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से भाजपा नेताओं पर हमले के दौरान गंगा स्नान को लेकर की गई टिप्पणी का कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने सनातन धर्म के अपमान के दावों पर सवाल उठाए हैं।

Congress leader Pawan Khera defends Kharge's "Ganga dip" remark, questions claims of insult to Sanatan Dharma
पवन खेड़ा ने किया मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का बचाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक दिन पहले भाजपा नेताओं के गंगा स्नान को लेकर टिप्पणी पर भाजपा नेताओं की तरफ से सनातन धर्म का अपमान बताया है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी अध्यक्ष के बयान का बचाव किया है और सनातन धर्म के अपमान के दावों पर सवाल भी उठाए हैं। पवन खेड़ा ने पूछा, 'यह सनातन धर्म का अपमान कैसे हो सकता है? सनातन धर्म कहता है कि राजा को हमेशा अपने जन के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। धर्म के बहाने वे बेरोजगारी को बढ़ावा नहीं दे सकते और कानून-व्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकते... उन्हें 'धर्म' पर किताबें पढ़ने और फिर दूसरों को सनातन धर्म का उपदेश देने की जरूरत है'।
Trending Videos


असम के सीएम ने की थी खरगे की आलोचना
इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महाकुंभ पर खरगे की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे सनातन धर्म के खिलाफ तुच्छ मानसिकता बताया था। सीएम सरमा ने आगे सवाल किया कि क्या खरगे हज के बारे में भी ऐसी ही टिप्पणी करने की हिम्मत करेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुद 2001 में कुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। सीएम सरमा ने एक्स पर आगे लिखा, 'मेरा मानना है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं: 2001 में, सोनिया गांधी ने खुद कुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। क्या वह यह कहने की हिम्मत भी करेंगे कि हज पर जाने से भूख और गरीबी जैसे मुद्दे हल नहीं होंगे?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलें कांग्रेस नेता- सरमा
असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से जुड़े हिंदू नेताओं से 'एक पक्ष लेने' और अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समझौता न करने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि किसी भी नेता, विचारधारा या पार्टी को धर्म या मान्यताओं से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए। सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'कांग्रेस से जुड़े सभी हिंदू नेताओं के लिए यह समय चिंतन और रुख अपनाने का है। सत्ता और पद के लिए अपनी आस्था, अपने धर्म या इस देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से समझौता न करें। किसी भी नेता, किसी भी विचारधारा और किसी भी पार्टी को अपने धर्म और मान्यताओं से ऊपर नहीं रखना चाहिए। सनातन धर्म सदियों से समय की कसौटी पर खरा उतरा है; राजनीतिक स्वार्थ के लिए इसके सार को कमतर न आंकें। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलें।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed