{"_id":"69e75fd7b0012a4ee704096e","slug":"air-travel-boom-in-the-country-crossing-500-000-in-a-single-day-passenger-numbers-are-increasing-due-to-this-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation:देश में हवाई सफर का बूम, एक दिन में 5 लाख पार पहुंचा आंकड़ा;इस वजह से बढ़ रही यात्रियों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aviation:देश में हवाई सफर का बूम, एक दिन में 5 लाख पार पहुंचा आंकड़ा;इस वजह से बढ़ रही यात्रियों की संख्या
डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Asmita Tripathi
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारों का कहना है,एविएशन सेक्टर में यह बढ़ोतरी अचानक नहीं आई है। पिछले कुछ वर्षों में नए एयरपोर्ट, ज्यादा फ्लाइट्स और बेहतर सुविधाओं ने यात्रियों को आकर्षित किया है। एयरलाइंस कंपनियों ने भी अपनी क्षमता बढ़ाई है।
हवाई जहाज
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के एविएशन सेक्टर ने एक नया इतिहास रच दिया है। 19 अप्रैल को एक ही दिन में 5,45,847 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान कुल 3,501 फ्लाइट्स संचालित की गईं। यह रिकॉर्ड साफ दिखाता है कि देश में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग अब बड़ी संख्या में फ्लाइट से सफर करना पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
इससे पहले 23 नवंबर 2025 को 5,38,429 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया था। अब नए आंकड़े के साथ यह रिकॉर्ड करीब 7,400 यात्रियों के अंतर से टूट गया है। यह बढ़ोतरी दिखाती है कि भारत में हवाई यात्रा तेजी से आम लोगों की पहुंच में आ रही है। लोग इसे ज्यादा प्राथमिकता देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार, वीकेंड, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होती है। 19 अप्रैल भी ऐसा ही व्यस्त दिन रहा, जब बड़ी संख्या में लोगों ने हवाई यात्रा की। ऐसे समय में रिकॉर्ड बनना इस बात का संकेत है कि देश में हवाई सफर की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। अगर इसी तरह मांग बढ़ती रही तो आने वाले समय में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं
तेजी से बढ़ रही डिमांड
एविएशन सेक्टर में यह बढ़ोतरी अचानक नहीं आई है। पिछले कुछ वर्षों में नए एयरपोर्ट, ज्यादा फ्लाइट्स और बेहतर सुविधाओं ने यात्रियों को आकर्षित किया है। एयरलाइंस कंपनियों ने भी अपनी क्षमता बढ़ाई है। जिससे अब अधिक लोग हवाई सफर कर पा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है, लगातार 5 लाख से ज्यादा यात्रियों का आंकड़ा पार होना इस बात का संकेत है कि भारत का एविएशन सेक्टर मजबूत दौर में पहुंच चुका है।इससे एयरलाइंस कंपनियों को विस्तार का भरोसा मिलता है और निवेश के नए अवसर भी खुलते हैं।

कमेंट
कमेंट X