सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election mamata banerjee attack suvendu adhikari in rally abhishek banerjee BJP vs TMC

Bengal Election: हल्दिया में गरजीं सीएम ममता, कहा- बंगाल में फिर बनेगी टीएमसी सरकार, भाजपा को कोई नहीं चाहता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bengal Election: हल्दिया में गरजीं सीएम ममता, कहा- बंगाल में फिर बनेगी टीएमसी सरकार, भाजपा को कोई नहीं चाहता

west bengal assembly election mamata banerjee attack suvendu adhikari in rally abhishek banerjee BJP vs TMC
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हल्दिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में कोई भी भाजपा की सरकार नहीं चाहता है।
Trending Videos


ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से की अपील
ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र से भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत नहीं होगी। टीएमसी फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2026 में भाजपा को दिल्ली की सत्ता से भी बाहर कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना
इस दौरान ममता बनर्जी ने नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बिना उन पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि आपके भीतर बहुत अहंकार है। आपका तो पूरा परिवार ही चुनाव लड़ रहा है। ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि आप रोज अभिषेक को बुरा-भला कहते हैं। आप उनसे मुकाबला नहीं कर सकते और मुझसे लड़ना चाहते हैं? मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में अभिषेक बनर्जी ही मिदनापुर की देखरेख करेंगे।

ये भी पढ़ें: Kharge in Controversy: खरगे ने प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, फिर सफाई में कहा- वो डराते हैं

ममता बनर्जी किया दावा
टीएमसी प्रमुख ने बताया कि वह पिछले एक महीने से पूरे बंगाल का दौरा कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने जनता की नब्ज को पहचाना है। उन्हें साफ दिख रहा है कि लोग भाजपा को पसंद नहीं कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए अपनी 'चार्जशीट' भी जारी की। दरअसल, भाजपा ने टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक चार्जशीट पेश की थी। इसके जवाब में ममता बनर्जी ने भाजपा पर हल्दिया डॉक और औद्योगिक क्षेत्रों में 'कट-मनी' (कमीशन) लेने का आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में कहा था कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर वह खुद भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस पर ममता ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री को पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा।

सीएम ममता ने भाजपा को घेरा
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 28 मार्च को टीएमसी सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया था। इसमें भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और घुसपैठ जैसे मुद्दे उठाए गए थे। अब ममता बनर्जी ने उन्हीं के अंदाज में भाजपा को घेरा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती चार मई को की जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed