सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president Kharge rules out Chief Minister change in Karnataka for now

Karnataka: खरगे ने नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को किया खारिज; क्या खुद को प्रोजेक्ट कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष?

पीटीआई, बंगलूरू Published by: Nitin Gautam Updated Thu, 30 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। खरगे ने कहा है कि सीएम बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। हालांकि खरगे इशारों-इशारों में खुद को भी सीएम पद के लिए पेश कर गए। आइए जानते हैं खरगे ने क्या कहा...

congress president Kharge rules out Chief Minister change in Karnataka for now
डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खरगे और सिद्धारमैया (बाएं से दाएं) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक में जारी बयानबाजी के बीच नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन एक बार फिर डीके शिवकुमार की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में सीएम बदलने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में फिलहाल मुख्यमंत्री बदलने का कोई सवाल नहीं है और राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा।
Trending Videos


कर्नाटक में हो रहीं थी नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं
खरगे का यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी और राजनीतिक हलकों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जब 4 मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो जाएंगे तो उसके में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल पर फैसला हो सकता है। डीके शिवकुमार और उनके भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं जोर पकड़ गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीके शिवकुमार सत्ता साझा करने के कथित समझौते के तहत सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि डीके शिवकुमार या सीएम सिद्धारमैया ने सार्वजनिक रूप से ये बात स्वीकार नहीं की, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं राजनीतिक हलकों में जारी रहीं। 

क्या खुद भी सीएम बनने के इच्छुक हैं खरगे?
दरअसल नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा था कि अगर खरगे जैसे अनुभवी नेता मुख्यमंत्री बनते हैं तो पार्टी में सभी इसका स्वागत करेंगे। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, 'आप (मीडिया), वे (परमेश्वर) और कई लोग कहते हैं कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मेरे बारे में फैसला, मेरी किस्मत से ज्यादा, मेरी विचारधारा और पार्टी के प्रति मेरी सेवा के आधार पर, सोनिया गांधी लेती हैं।' उन्होंने कहा, 'अभी यह सवाल ही नहीं उठता। यहां पहले से मुख्यमंत्री हैं। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मैं मिलकर कोई फैसला करते हैं, तो उसमें समय लगेगा। तब तक इंतजार कीजिए।' वहीं, जद(एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक बयान में कहा कि करीब 40 कांग्रेस विधायक अगले महीने दिल्ली जाने वाले हैं। इस दावे पर खरगे ने कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं, उनसे ही पूछिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed