सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh Says India Halted Operation Sindoor Voluntarily, Calls Pakistan Epicentre of Terrorism

Op Sindoor: रक्षा मंत्री राजनाथ की दो-टूक, ऑपरेशन सिंदूर भारत की मर्जी से रुका, PAK आतंकवाद का वैश्विक केंद्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Thu, 30 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की बदलती रणनीतिक सोच और सैन्य ताकत का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक शक्ति और बदलते वैश्विक रुख का प्रतीक बताया।

Rajnath Singh Says India Halted Operation Sindoor Voluntarily, Calls Pakistan Epicentre of Terrorism
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी इच्छा और शर्तों पर रोकने का फैसला किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय देश लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार था और किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखता था। दिल्ली में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताया और कहा कि आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह समाप्त करना आवश्यक है।

Trending Videos


'भारत अब पहले जैसा नहीं रहा' 
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीति अब जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवादी हमलों पर केवल कूटनीतिक बयान देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया जहां से भारत पर हमले किए गए थे। हमने यह ऑपरेशन क्षमता की कमी के कारण नहीं रोका, बल्कि इसे अपनी शर्तों पर स्वेच्छा से रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- SCO: 'राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी', कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के बयान को क्यों बताया देश-विरोधी?

राजनाथ सिंह बोले- भय बिन होय न प्रीति
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा भय बिन होय न प्रीति यानी बिना भय के प्रेम संभव नहीं है। यही प्रतिरोध का मूल सिद्धांत है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी यह बात लागू होती है कि मजबूत प्रतिरोध ही शांति और स्थिरता की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इस सिद्धांत का वास्तविक उदाहरण है, जिसने दुनिया को भारत की नई रणनीतिक क्षमता का संदेश दिया।

लंबे युद्ध की तैयारी और मजबूत सैन्य क्षमता
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूत हुई है और जरूरत पड़ने पर तेजी से बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी प्रकार की परमाणु धमकी से प्रभावित नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने बताया कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर मात्र 72 घंटे में पूरा हुआ हो, लेकिन इसकी तैयारी लंबे समय से चल रही थी।

पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने लगातार आतंकवाद का समर्थन किया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही समय में आजादी मिली थी। आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी के लिए जाना जाता है। वहीं, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बन गया है। भारत का सैन्य औद्योगिक परिसर युद्धकाल में भी तेजी से आपूर्ति के लिए तैयार है। पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आतंकवाद केवल ऑपरेशनल नहीं बल्कि वैचारिक और राजनीतिक स्तर पर भी फैलता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की राजनीतिक और वैचारिक जड़ें ही उसकी असली ताकत हैं और इन्हें खत्म करना जरूरी है।

भारत की सैन्य क्षमता और स्वदेशी हथियारों पर भरोसा
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की सैन्य ताकत में उसकी सर्ज क्षमता और स्टोरेज क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही स्वदेशी हथियारों की बढ़ती विश्वसनीयता ने भारत की प्रतिरोध क्षमता को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि यही सभी तत्व मिलकर भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाते हैं।

बातचीत के बाद हुआ था संघर्ष विराम
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर थी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और गोलीबारी की गई, जिसके जवाब में भारत ने भी सख्त कार्रवाई की। बाद में 10 मई को दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत के बाद संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed