सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Sonia Gandhi greetings on Happy Independence Day, attacked on BJP government

Sonia Gandhi: महान बलिदानों को तुच्छ साबित कर रही आज की आत्ममुग्ध सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष का हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Aug 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सोनिया गांधी ने सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है।

Congress President Sonia Gandhi greetings on Happy Independence Day, attacked on BJP government
sonia gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
Follow Us

देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनकी ओर से जारी किए गए बयान में कहा किया कि पिछले 75 साल में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित सभी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी है।  

विज्ञापन
loader
Trending Videos


सोनिया गांधी ने इस दौरान सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, हमने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश के गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा, राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने बनाई गौरवपूर्ण पहचान
सोनिया गांधी ने कहा, भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ ही साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले अग्रणी देश के रूप में गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। 


कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा 
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस की ओर से आजादी गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। 

परिवारवाद पर राहुल गांधी ने साधी चुप्पी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी के परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप पर चुप्पी साधते नजर आए। जब राहुल गांधी से परिवारवाद पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इसके जवाब में उन्होंने कहा, स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामानाएं।  


राहुल ने कही यह बात
राहुल गांधी ने ट्वीट आजादी की वर्षगांठ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआ। यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हमें मिलकर देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी। जय हिंद।

प्रियंका ने भी किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि बलिदानों, विचारों, भारत की विशाल प्राचीन संस्कृति, संविधान के मूल्यों के सामूहिक प्रयासों ने देश की मजबूत नींव रखी। आजाद भारत का 75 साल का सफर इस मजबूत नींव का गवाह है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए, जो देश की आजादी के लिए लड़े। हम यह निर्णय लें कि देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

मोदी ने लाल किले से देश को निराश किया: कांग्रेस
इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने ही मंत्रियों और उनके पुत्रों पर निशाना साधा, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शोभा नहीं देता। कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि आज का दिन यह नहीं है कि राजनीतिक बातें की जाएं, लेकिन कुछ परंपराएं बदली जा रही हैं। प्रधानमंत्री की बातें और शब्द थके हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed